{"_id":"69c2fbb6f367b4ba5401e836","slug":"the-states-largest-skate-park-opened-in-lohia-park-gomti-nagar-lucknow-news-c-13-lko1096-1658767-2026-03-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: गोमती नगर के लोहिया पार्क में खुला प्रदेश का सबसे बड़ा स्केट पार्क","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: गोमती नगर के लोहिया पार्क में खुला प्रदेश का सबसे बड़ा स्केट पार्क
विज्ञापन
पार्क का शुभारंभ करते मुख्य सचिव एसपी गोयल।
विज्ञापन
लखनऊ। गोमतीनगर स्थित डाॅ. राम मनोहर लोहिया पार्क में प्रदेश का सबसे बड़ा स्केट पार्क तैयार हो गया है। मुख्य सचिव एसपी गोयल ने सोमवार देर शाम इसका उद्घाटन किया। यहां स्केटिंग के साथ ही लाॅन टेनिस, बैडमिंटन, पिकल बाॅल, बाॅक्स क्रिकेट की सुविधा उपलब्ध है।
एलडीए वीसी प्रथमेश कुमार ने बताया कि लोहिया पार्क के गेट नंबर-तीन के पास लगभग सात करोड़ रुपये की लागत से स्केट पार्क एवं स्पोर्ट्स एरिना विकसित किया गया है, जिसका नाम ऑक्सीजन स्पोर्ट्स रखा गया है। पूर्व में इस स्थान पर कृत्रिम वाटर बाॅडी बनी थी, जिसमें ग्राउंड वाटर से जलापूर्ति की जाती थी। इससे भूगर्भ जल की भी हानि होती थी और वाटर बाॅडी में मच्छर पनपने से बीमारियों का खतरा रहता था। इस निष्प्रयोज्य स्थल को खेल गतिविधियों के लिहाज से उपयोगी बनाने के लिए यहां लखनऊ का पहला और प्रदेश का सबसे बड़ा स्केट पार्क विकसित किया गया है। यह 4000 वर्गमीटर क्षेत्रफल में स्केटिंग रिंग और करीब 4500 वर्गमीटर क्षेत्रफल में अन्य खेल गतिविधियां होंगी। उद्घाटन के मौके पर प्रमुख सचिव आवास एवं शहरी नियोजन विभाग पी गुरुप्रसाद, मंडलायुक्त विजय विश्वास पंत व जिलाधिकारी विशाख जी मौजूद रहे।
निशुल्क रहेगी स्केटिंग
एलडीए वीसी ने बताया कि स्केट पार्क एवं स्पोर्ट्स एरीना सुबह 10 से रात 8 बजे तक खुलेगा। यहां स्केटिंग के लिए प्राधिकरण ने दो कोच नियुक्त किए हैं, जो शौकीनों को निशुल्क प्रशिक्षण देंगे। आम लोगों के लिए भी स्केटिंग की सुविधा निशुल्क रहेगी। हालांकि, अन्य खेलों के लिए शुल्क लिया जाएगा, जो अभी तय होना बाकी है।
Trending Videos