राम मंदिर चढ़ावा चोरी: RSS के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले बोले- इससे रामभक्तों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंची
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ ने राम मंदिर चढ़ावा चोरी की घटना पर गहरा दुख जताते हुए इसे करोड़ों श्रद्धालुओं की आस्था पर आघात बताया। दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई, पारदर्शी प्रबंधन और मजबूत व्यवस्था की मांग की गई। साथ ही समाज से धैर्य बनाए रखने और अफवाहों से बचने की अपील भी की गई।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (RSS) के सरकार्यवाह दत्तात्रेय होसबाले ने अयोध्या स्थित श्री राम जन्मभूमि मंदिर में दानपेटियों से हुई चोरी की घटना पर गहरा दुख और नाराजगी व्यक्त की है। उन्होंने कहा कि पीढ़ियों के संघर्ष, करोड़ों रामभक्तों के समर्पण, त्याग और बलिदान से निर्मित भव्य राम मंदिर पूरे हिंदू समाज की आस्था का केंद्र है। ऐसे पवित्र स्थल पर हुई चोरी की घटना ने समाज और रामभक्तों की भावनाओं को गहरी ठेस पहुंचाई है।
दत्तात्रेय होसबाले ने कहा कि श्री राम जन्मभूमि तीर्थ क्षेत्र ट्रस्ट के अनुरोध पर उत्तर प्रदेश सरकार ने विशेष जांच दल (SIT) का गठन किया है और उसकी संस्तुतियों के आधार पर कानूनी कार्रवाई शुरू की है। उन्होंने कहा कि जांच में जो भी दोषी पाया जाए, उसके खिलाफ कठोरतम कार्रवाई सुनिश्चित की जानी चाहिए।
Statement issued by Dattatreya Hosabale, Sarkaryavah (General Secretary) of the Rashtriya Swayamsevak Sangh (RSS).
New Delhi, July 3, 2026
The grand temple constructed at the Shri Ram Janmabhoomi has become a center of reverence, faith, and devotion for the entire Hindu society,… pic.twitter.com/ppdkc8kuwUविज्ञापन विज्ञापन— RSS (@RSSorg) July 3, 2026
आरएसएस ने इस घटना को अत्यंत गंभीर बताते हुए ट्रस्ट से मंदिर के प्रबंधन और संचालन व्यवस्था में मौजूद सभी कमियों को दूर करने के लिए प्रभावी कदम उठाने की अपेक्षा जताई। बयान में कहा गया कि करोड़ों रामभक्तों की आस्था और विश्वास को बनाए रखने के लिए वित्तीय प्रबंधन, संचालन प्रणाली और व्यवस्था पूरी तरह पारदर्शी, त्रुटिरहित और धर्मसम्मत होनी चाहिए। साथ ही वर्तमान भ्रम और अनिश्चितता की स्थिति जल्द समाप्त होनी चाहिए।
संघ ने पूरे हिंदू समाज से अपील की कि इस कठिन समय में धैर्य और संयम बनाए रखें तथा इस घटना का लाभ उठाकर हिंदू धर्म और समाज को बदनाम करने की कोशिश करने वाली हिंदू-विरोधी और राष्ट्र-विरोधी ताकतों के मंसूबों को विफल करें।