पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   woman faced harassment after objecting to her husband affair in Ambedkar Nagar she has lodged case

बाहरवाली के चक्कर में कलह: पति के अफेयर का विरोध पड़ा भारी, शादी के डेढ़ साल में ही टूटा रिश्ता; मुकदमा दर्ज

Fri, 03 Jul 2026 03:58 PM IST
Bhupendra Singh अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर
अमर उजाला नेटवर्क, अंबेडकरनगर Published by: Bhupendra Singh Updated Fri, 03 Jul 2026 03:58 PM IST
सार

पति के अफेयर का विरोध करना महिला को भारी पड़ा। शादी के डेढ़ साल में ही रिश्ता टूट गया। मामले में दहेज के लिए प्रताड़ित करने पर पति सहित पांच के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

विज्ञापन
woman faced harassment after objecting to her husband affair in Ambedkar Nagar she has lodged case
woman man crime demo - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

यूपी के अंबेडकरनगर में महरुआ क्षेत्र की एक विवाहिता ने पति पर कथित अवैध संबंध, दहेज उत्पीड़न और मारपीट का आरोप लगाते हुए शिकायत दर्ज कराई है। आरोप है कि विरोध करने पर उसके साथ मारपीट की गई। आभूषण बेच दिए गए, नकदी छीन ली गई और घर में बंद कर दिया गया। पुलिस ने पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

विज्ञापन


महरुआ थाना क्षेत्र के एक गांव की महिला के अनुसार, 28 नवंबर 2023 को उनकी शादी लखनऊ जिले के मलिहाबाद क्षेत्र निवासी सत्यार्थ सिंह उर्फ आयुष से हुई थी। शादी के बाद कुछ समय तक वैवाहिक जीवन सामान्य रहा लेकिन फिर पति का व्यवहार अचानक बदलने लगा। इसी दौरान पति ने उनका करीब साढ़े तीन लाख रुपये मूल्य का सोने का कंगन बेचकर बाइक खरीद ली। 

विज्ञापन

आभूषण और करीब 1.50 लाख रुपये भी ले लिए

बाद में उन्हें पति के किसी अन्य युवती से लगातार संपर्क में रहने का संदेह हुआ। 22 फरवरी को पति के शरीर पर मिले निशानों के बाद उनका संदेह और गहरा गया। इस बारे में सवाल करने पर पति ने उनकी पिटाई की। विरोध के बावजूद उनके साथ जबरन संबंध बनाए गए। घटना के दौरान उसके शरीर पर गंभीर चोटें आईं। पति ने उनके व भाई के आभूषण और करीब 1.50 लाख रुपये नकद भी अपने कब्जे में ले लिए। 

विज्ञापन
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ

इसके बाद उन्हें घर के अंदर बंद कर बाहर से ताला लगाकर चला गया। भाई के पहुंचने पर दोनों पक्षों के बीच समझौता हुआ, लेकिन कुछ दिन बाद फिर विवाद शुरू हो गया। बाद में उन्हें पति के एक अन्य युवती से कथित संबंध की जानकारी मिली। इस संबंध में सास शोभा, ससुर अमित, दादी सरोज सिंह और देवर शौर्य से शिकायत करने पर किसी ने उनका साथ नहीं दिया। उल्टे गाली-गलौज करते हुए उन्हें पीटा और दहेज को लेकर ताने दिए। 


थाना प्रभारी दौमित्र सेन रावत ने बताया कि पांच नामजद आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर ली गई है। मामले की जांच कर विधिक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed