पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
फ्री ई-पेपर
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Ambedkar Nagar News ›   While looking for a book, the boy was bitten by a snake, death

Ambedkar Nagar News: किताब ढूंढते समय बालक को सांप ने डसा, मौत

Thu, 02 Jul 2026 10:34 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 02 Jul 2026 10:34 PM IST
विज्ञापन
While looking for a book, the boy was bitten by a snake, death
हंसवर /सद्दरपुर। क्षेत्र के ग्राम एकदंगी में सांप के डसने से भीम (9) की मौत हो गई। घटना के समय मां खेत में धान की रोपाई कर रही थी और पिता काम के सिलसिले में बाहर गए थे।
विज्ञापन

पिता सुखदेव ने बताया कि वे बेकरी का काम करते हैं। बुधवार की सुबह अपने काम पर चले गए थे। पत्नी रोशनी देवी धान की रोपाई करने खेत में गई थीं। एक जुलाई से स्कूल खुल गए हैं। ऐसे में उनका बेटा भीम बुधवार सुबह 11 बजे घर में रखीं अपनी पुरानी किताबें ढूढ़ रहा था। किताबें घर के कोने में रखी थीं। जैसे ही भीम ने वहां हाथ डाला, पहले से छिपे बैठे सांप ने उसे डस लिया। परिजन उसे लेकर राजकीय मेडिकल कालेज सद्दरपुर गए जहां डॉक्टरों ने बालक को मृतक घोषित कर दिया।
विज्ञापन

मृतक दो भाई व दो बहनों में सबसे छोटा था। बड़ा भाई शिवम, बहन बेबी और ज्योति हैं। अचानक बेटे की मौत पर मां रोशनी का रो रोकर बुरा हाल है। थानाध्यक्ष अभिनेष कुमार ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट मिलने के बाद मौत का सही कारण पता चल सकेगा। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed