{"_id":"6a469af3d47fdf474b0a8267","slug":"a-drunk-man-strangled-his-wife-to-death-ambedkar-nagar-news-c-91-1-abn1007-159725-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: शराबी ने पत्नी को गला दबाकर मार डाला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: शराबी ने पत्नी को गला दबाकर मार डाला
विज्ञापन
पूजा (फाइल फोटो)
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
टांडा। क्षेत्र चिंतौरा गांव में नशे में धुत युवक ने बुधवार की रात पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी। घटना के बाद आरोपी पूरी रात शव के पास बैठा रहा। बृहस्पतिवार सुबह कोतवाली पहुंचकर अपना जुर्म कबूल कर लिया। पुलिस ने पीड़ित परिवार की तहरीर पर हत्या की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
बसखारी के रामढीह सराय निवासी अजय ने बताया कि उनकी बहन पूजा (28) का विवाह वर्ष 2016 में टांडा के चिंतौरा निवासी रूपचंद के साथ हुआ था। रूपचंद मजदूरी कर परिवार का भरण-पोषण करता था। हालांकि, शादी के कुछ समय बाद ही वह शराब का आदी हो गया था। शराब की लत के कारण अक्सर पूजा के साथ उसका विवाद होता रहता था। आरोप है कि बुधवार की रात भी रूपचंद शराब पीकर घर आया था। अंदेशा जताया कि इसी दौरान किसी बात को लेकर दोनों के बीच कहासुनी शुरू हुई होगी। इसी के आक्रोश में आकर रूपचंद ने उनकी बहन का पूजा का गला दबाकर हत्या कर दी।
वारदात को अंजाम देने के बाद रूपचंद पूरी रात अपनी पत्नी के शव के पास बैठा रहा। बृहस्पतिवार सुबह जब उसका नशा उतरा, तो उसने कोतवाली पहुंचकर पुलिस के समक्ष आत्मसमर्पण कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा। फोरेंसिक टीम ने भी वारदात स्थल से साक्ष्य एकत्र किए। मृतका पूजा के दो बच्चे, आदित्य (8) और आदर्श (5) हैं। आरोपी बड़े भाई दीनचंद ने शराब की लत के चलते जहर खाकर अपनी जान दे दी थी, जिसके बाद से आरोपी की मां दौलता देवी उसके बड़े भाई के परिवार के साथ रहने लगी थीं। पिता रोहित का भी पूर्व में निधन हो चुका है।
विज्ञापन
चार दिन पूर्व मायके से लौटी थीं पूजा
मृतका के भाई अजय ने बताया कि रूपचंद की शराब की लत के कारण एक सप्ताह पूर्व उनकी बहन पूजा अपने बच्चों के साथ मायके चली आई थीं। तीन दिन पहले ही रूपचंद सभी से माफी मांगकर और शराब न पीने का वादा करके पूजा को वापस घर लाया था। किसी को भी इस बात का अंदाजा नहीं था कि रूपचंद पूजा की हत्या कर देगा। शराब की लत एक परिवार को उजाड़ दिया और दो मासूम बच्चों को अनाथ बना दिया।
की जा रही जांच
आरोपी ने अपनी पत्नी की गला दबाकर हत्या कर दी है। उसे हिरासत में लेकर पूछताछ की जा रही है। तहरीर के आधार पर प्राथमिकी दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
- प्रदीप सिंह चंदेल, सीओ आलापुर