{"_id":"6a469a4ca62c34b4d801f067","slug":"roster-released-for-releasing-water-into-the-canals-ambedkar-nagar-news-c-91-1-ame1023-159749-2026-07-02","type":"story","status":"publish","title_hn":"Ambedkar Nagar News: नहरों में पानी छोड़ने के लिए जारी किया रोस्टर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Ambedkar Nagar News: नहरों में पानी छोड़ने के लिए जारी किया रोस्टर
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
अंबेडकरनगर। किसानों को फसल की सिचाईं करने में पानी की कोई असुविधा न हो इसके लिए लिए डीएम ईशा प्रिया अधिकारियों को निर्देश दिए हैं। इसके बाद अधिशासी अभियंता सिंचाई ने सभी नहरों के टेल तक पानी पहुंचने की तिथियां जारी की हैं। इससे किसानों को अपनी कृषि कार्ययोजना और धान रोपाई की तैयारियां समय से करने में सुविधा होगी।
सिंचाईं खंड टांडा के अधिशासी अभियंता ने माइनर और रजबाहा में पानी पहुंचने की जानकारी दी। उन्होंने बताया कि नसीरपुर माइनर में तीन जुलाई को पानी पहुंचेगा। लड़नपुर माइनर में एक जुलाई और रुस्तमपुर माइनर में पांच जुलाई को पानी छोड़ा जाएगा। भटौली माइनर में पांच जुलाई, पियारेपुर व मोहिउद्दीनपुर माइनर में छह जुलाई को पानी आएगा। भोजपुर माइनर में सात जुलाई और भसड़ा माइनर में आठ जुलाई को पानी पहुंचेगा। बहोरापुर माइनर में नौ जुलाई और फूलपुर माइनर में 10 जुलाई को पानी उपलब्ध होगा।
टांडा सिंचाईं खंड में इन तिथियों में आएगा पानी
अमरौला व केशवपुर माइनर में 15 जुलाई तक पानी पहुंचेगा। मंजीसा व सलेमपुर माइनर में 20 जुलाई को पानी उपलब्ध होगा। रज्जीपुर रजबाहा में 15 जुलाई और ममरेजपुर व आशोपुर माइनर में 18 जुलाई को पानी आएगा। खेतापुर माइनर में 10 जुलाई और किछौछा माइनर में 10 जुलाई को पानी मिलेगा। हंसवर रजवाहा व गोकुलपुर माइनर में 15 जुलाई को पानी टेल तक पहुंचेगा। सुल्तानपुर माइनर में 24 जुलाई और पटना माइनर में 25 जुलाई तक पानी उपलब्ध होगा।
विज्ञापन
अयोध्या सिंचाई में 27 जुलाई से मिलेगा पानी
सिंचाईं खंड अयोध्या की ओर से संचालित नहरों के लिए भी तिथियां जारी की गई हैं, जिसमें शिवतारा रजबाहा में 27 जुलाई और भीटी, शाहपुर व रामनगर माइनर में 28 जुलाई को पानी आएगा। शंकरपुर रजवाहा में तीन अगस्त और जहांगीरगंज राजबाहा में पांच अगस्त को पानी पहुंचेगा। रजबाहा पौसरा व देईपुर, महुवारी, देवापुर जैसे कई माइनरों में पानी उपलब्ध होगा। मोहम्मदपुर, भगवानपुर, दशरथपुर, सलेमपुर सहित अनेक माइनरों में पानी पहुंचेगा। इन सभी नहरों के टेल तक पानी 30 जुलाई तक उपलब्ध कराया जाएगा।