{"_id":"6a66720a62d04cde7e0ede7d","slug":"there-will-no-longer-be-any-issues-regarding-the-maintenance-of-vande-bharat-trains-lucknow-news-c-13-lko1096-1846068-2026-07-27","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: वंदे भारत ट्रेनों की मेंटेनेंस के लिए अब नहीं होगी परेशानी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: वंदे भारत ट्रेनों की मेंटेनेंस के लिए अब नहीं होगी परेशानी
विज्ञापन
वंदेभारत ट्रेन।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। वंदे भारत ट्रेनों के मेंटेनेंस के लिए होने वाली परेशानियां जल्द ही दूर हो जाएंगी। चारबाग रेलवे स्टेशन पर कोचिंग काॅम्प्लेक्स तैयार हो गया है। इसकी फिनिशिंग का कार्य अंतिम चरण में है। कोचिंग काॅम्प्लेक्स में एक से अधिक वंदे भारत ट्रेनों की मेंटेनेंस एक साथ हो सकेगी।
चारबाग स्टेशन पर वंदे भारत ट्रेनों की संख्या बढ़ रही है। यहां से आनंदविहार, मेरठ, प्रयागराज, गोरखपुर, अयोध्या आदि जगहों के लिए वंदे भारत ट्रेनों का संचालन होता है। वहीं, लखनऊ जंक्शन से देहरादून, जबकि गोमतीनगर रेलवे स्टेशन से पटना, सहारनपुर के लिए वंदे भारत ट्रेनें चलाई जाती हैं। लखनऊ में वंदे भारत ट्रेनों की मेंटेनेंस के लिए कोचिंग काॅम्प्लेक्स की डिमांड थी। लिहाजा चारबाग स्टेशन पर पुराने मालगोदाम की जगह कोचिंग काॅम्प्लेक्स बनाया गया है। सीनियर डीसीएम समर्थ गुप्ता ने बताया कि कोचिंग काॅम्प्लेक्स बनकर तैयार है। जल्द ही इसका उद्घाटन कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा।
फर्स्ट एंट्री पर शुरू होगा निर्माण
उत्तर रेलवे लखनऊ मंडल के चारबाग स्टेशन को विश्वस्तरीय बनाया जा रहा है। रेलवे भूमि विकास प्राधिकरण (आरएलडीए) तेजी से निर्माण कार्य पूरे कर रहा है। स्टेशन की सेकंड एंट्री की भव्य इमारत तैयार हो गई है। वहीं, काॅन्कोर्स बनाने के लिए पिलर्स भी लगाए जा रहे हैं। प्लेटफार्म नंबर चार, पांच, एक व दो-तीन पर भी निर्माण चल रहा है। पुराने शेड हटाए जा रहे हैं। अब आरएलडीए जल्द ही फर्स्ट एंट्री पर निर्माण कार्य शुरू करने जा रहा है। अगले महीने से पार्किंग की जगह पिलर्स लगाने का काम होगा।