फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Three killed, one injured in road accidents.

Lucknow News: सड़क हादसों में तीन की मौत, एक घायल

Sun, 09 Aug 2026 02:23 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Three killed, one injured in road accidents.
रामकृष्ण 
लखनऊ। गोसाईंगंज, सैरपुर और चिनहट इलाके में हुए सड़क हादसों में अनूप कुमार शुक्ला(50), रामकृष्ण (36) और शौकत अली (45) की मौत हो गई। हादसे में प्रदीप नाम का एक युवक घायल भी हुआ।
विज्ञापन



गोसाईंगंज के पहाड़नगर टिकरिया गांव निवासी अनूप कुमार शुक्ला तेलीबाग शनि मंदिर के पास सीएनजी पंप में ऑपरेटर का काम करते थे। भाई अमित ने बताया कि अनूप शुक्रवार सुबह 7:00 बजे नाइट ड्यूटी कर बाइक से घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में सेवई गांव स्थित कालू बीरान खेड़ा पुलिया के पास एक ट्रैक्टर-ट्राली उनकी बाइक से टकरा गई। इससे सिर के बल गिरने से वह गंभीर रूप से घायल हो गए। उनका हेलमेट खुलकर गिर गया था। आरोपी चालक ट्रैक्टर-ट्राली छोड़कर भाग गया। मौके पर पहुंची पुलिस ने उनको पीजीआई ट्रामा-2 पहुंचाया, जहां उनकी मौत हो गई। उनके पास से मिले मोबाइल फोन से पुलिस ने परिजनों को सूचना दी। इंस्पेक्टर गोसाईंगंज डीके सिंह ने बताया कि अभी परिजनों ने कोई तहरीर नहीं दी है। अनूप के परिवार में पत्नी नीलम, बेटा आशुतोष बेटी वैष्णवी है।
विज्ञापन




इसके अलावा हरदोई के कछौना पतसेनी चौराहा के रहने वाले रामकृष्ण सैरपुर स्थित तिरहिया गांव में किराये के मकान में रहकर मजदूरी करते थे। शनिवार सुबह वह दोस्त प्रदीप के साथ बाइक से काम के लिए जा रहे थे। बाइक प्रदीप चल रहे थे। रैथा रोड एक तेज रफ्तार ट्रैक्टर उनकी बाइक से टकरा गई। पीछे बैठे रामकृष्ण की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि प्रदीप घायल हो गए। मौके पर पहुंची पुलिस ने प्रदीप को अस्पताल पहुंचाया। उनकी मदद से रामकृष्ण के घरवालों को खबर दी गई। ससुर रामकिशन ने बताया कि दामाद रामकृष्ण उनकी बेटी सुरसती को मारते पीटते थे। इसके चलते छह महीने पहले बेटी ने दूसरी शादी कर ली थी। दंपती की चार साल की बेटी मोनी नाना-नानी के घर उन्नाव बांगरमऊ में रहती है। एसओ सैरपुर मनोज कोरी ने बताया कि हादसे के संबंध में तहरीर नहीं मिली है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन




वहीं मूलरूप से अयोध्या के डेरामुसी गांव के रहने वाले ई ऑटो चालक शौकत अली चिनहट के आनंद विहार कॉलोनी में परिवार संग रहते हैं। उनके साले अख्तर के अनुसार शुक्रवार रात 11:30 बजे शौकत अली कमता चौराहे पर ऑटो के बाहर सवारी के लिए खड़े हुए थे। इस दौरान वह पुल से उतर रहे एक तेज रफ्तार डंपर की चपेट में आ गए और डंपर के अगले हिस्से में फंसकर 10 मीटर तक घिसटते चले गए। हादसे के बाद आरोपी चालक डंपर लेकर भाग गया। मौके पर पहुंची चिनहट पुलिस ने शौकत अली को राम मनोहर लोहिया अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। उनके पास से मिले मोबाइल की मदद से पुलिस ने घरवालों को सूचना दी। इंस्पेक्टर चिनहट दिनेश चंद्र मिश्र ने बताया कि परिजनों से तहरीर मांगी गई है। तहरीर मिलने पर एफआईआर दर्ज की जाएगी। शौकत अली के परिवार में पत्नी शबाना, दो बेटियों और तीन बेटे हैं।

रामकृष्ण 

रामकृष्ण 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed