फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Trust swindled out of 2.50 crore under the guise of purchasing second-hand vehicles.

Lucknow News: सेकंड हैंड वाहनों के खरीद के नाम पर ट्रस्ट के हड़पे 2.50 करोड़

Tue, 18 Aug 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Trust swindled out of 2.50 crore under the guise of purchasing second-hand vehicles.
लखनऊ। इंदिरानगर सेक्टर ए स्थित हिंद चैरिटेबल ट्रस्ट की चेयरपर्सन डॉक्टर ऋचा मिश्रा ने आरबीएल के ब्रांच मैनेजर मलय मोहन और ट्रस्ट के मेडिकल कॉलेज के सीईओ वरुण श्रीवास्तव पर 2.50 करोड़ की धोखाधड़ी का आरोप लगाया है। दोनों पर सेकंड हैंड वाहनों की खरीद के नाम पर जालसाजी का आरोप है। कोर्ट के आदेश पर गाजीपुर पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन




डॉ. ऋचा ने बताया कि वर्तमान में आरबीएल बैंक की इंदिरानगर शाखा के मैनेजर मलय मोहन वर्ष 2016 से उनकी ट्रस्ट की बैंकिंग गतिविधियों को देखता था। मलय के कहने पर ही उन्होंने वरुण को मेडिकल कॉलेज का सीईओ बनाया था। ऋचा ने बताया कि ट्रस्ट को सेकंड हैंड वाहनों की जरूरत थी। आरोप है कि मलय ने 2.50 करोड़ में सेकंड हैंड कारें, एंबुलेंस और बसें दिलाने की बात कही थी। आरोप है कि मलय और वरुण ने योजना बनाकर ट्रस्ट से पूरी रकम ले ली और खुद वाहनों का उपयोग करने लगे। ट्रस्ट को न तो वाहन मिले और न ही रकम मिली। आरोप है कि मलय ने ठगी में अपने नाम पर बने दो फर्जी पैन कार्ड का इस्तेमाल किया था। ऋचा ने बताया कि मामले की जानकारी होने पर उन्होंने आरोपियों के खिलाफ पुलिस से शिकायत की लेकिन कोई कार्रवाई नहीं हुई। ऐसे में उन्होंने कोर्ट की शरण ली। इंस्पेक्टर गाजीपुर राजेश मौर्या ने बताया कि मामले की विवेचना दरोगा प्रभात बालियान कर रहे हैं। पीड़िता से गबन संबंधी दस्तावेज और बैंक अकाउंट की जानकारी मांगी जाएंगी। वादी और आरोपियों से पूछताछ और साक्ष्य संकलन होने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed