{"_id":"6a8373ca08c987510600d18c","slug":"two-accused-arrested-for-attacks-on-the-municipal-corporation-and-the-police-lucknow-news-c-13-lko1070-1879324-2026-08-18","type":"story","status":"publish","title_hn":"Lucknow News: नगर निगम और पुलिस पर हमले की दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Lucknow News: नगर निगम और पुलिस पर हमले की दो आरोपी गिरफ्तार
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
लखनऊ। नगर निगम जोन 6 और पुलिस की संयुक्त टीम पर हमला करने की दो आरोपियों खुशबू और आफरीन को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। 24 अन्य की तलाश में पुलिस दबिश दे रही है।
नगर निगम जोन-6 की टीम पुलिस के साथ रविवार दोपहर तीन बजे अवैध डेयरियों के खिलाफ कार्रवाई करने पहुंची थी। पशु कल्याण अधिकारी डॉ. अभिनव वर्मा के मुताबिक टीम ने कार्रवाई शुरू की तो कुछ लोगों ने विरोध करते हुए पथराव कर दिया। आरोपियों ने चौकी प्रभारी बुद्धेश्वर विनय पटेल को लोहे की चेन से पीट दिया था। उनके सिर में छह टांके आए थे। इंस्पेक्टर सुरेश सिंह के मुताबिक आरोपी अबरार, इमरान, सालून, सबिल, शराफत, अतीक, आसिफ, वारिस, नसीम, रानू, जीशान, नफीस, खुशबून, आफरीन व 12 अज्ञात के खिलाफ एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस अन्य आरोपियों की तलाश में आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है।
आरोपियों पर बुलडोजर कार्रवाई की मांग
नगर निगम और पुलिस टीम पर हमले से नाराज व्यापारियों, बुद्धेश्वर विकास महासभा समेत कई संगठनों ने सोशल मीडिया पर आवाज उठाई है। संगठनों ने हमलावरों पर कड़ी कार्रवाई के साथ बुलडोजर चलाने की मांग की है। साथ ही लालजी टंडन और कल्याण सिंह वार्ड की कई कॉलोनियों में अवैध रूप से संचालित हो रही डेयरियों के खिलाफ भी अभियान चला कर कड़ी कार्रवाई करने की मांग की है।