सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two accused of drug trafficking arrested

Lucknow News: मादक पदार्थ की तस्करी के दो आरोपी गिरफ्तार

Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Wed, 25 Mar 2026 02:34 AM IST
विज्ञापन
Two accused of drug trafficking arrested
आरोपी शोएब व भावेश।
विज्ञापन
लखनऊ। मुंबई के पब, होटलों और पार्टियों में ड्रग सप्लाई करने के दो आरोपियों को यूपी एसटीएफ ने सोमवार को चारबाग स्टेशन के पास से गिरफ्तार किया। एसटीएफ के डिप्टी एसपी डीके शाही के अनुसार फरवरी में मुंबई के थाना-नायगाव, मिरा-भाईंदर में मादक पदार्थ की तस्करी की रिपोर्ट दर्ज की गई थी।
Trending Videos

मामले के आरोपी मुंबई के नाला सोपारा निवासी भावेश चौहान और शोएब अशरफ पठान भागे हुए थे। दोनों के लखनऊ में होने की सूचना मिलने पर मुंबई पुलिस ने यूपी एसटीएफ को बताया। इसके बाद टीम ने इन्हें दबोचा।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी भावेश मूल रूप से हरदोई के बेनीगंज बाजीराव पुरवा गांव का रहने वाला है। पूछताछ में आरोपियों ने बताया कि वे कई राज्यों में तस्करी करते है। दोनों चार-पांच वर्ष से साथियों के साथ मिलकर बाजार में उपलब्ध केमिकल से ब्राउन शुगर बनाने का काम कर रहे हैं। पांच फरवरी को वसई-विरार मिरा भाईंदर जिले में माल पकड़े जाने के बाद आरोपी मुंबई से लखनऊ आ गए और नेपाल भागने की फिराक में थे। भावेश के खिलाफ मुंबई के विरार में आठ आपराधिक मामले दर्ज हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed