फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two bikes collide one dead.

Lucknow News: दो बाइकें टकराईं, एक की मौत

Tue, 18 Aug 2026 02:19 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:19 AM IST
विज्ञापन
Two bikes collide one dead.
बख्शी का तालाब। इटौंजा में रविवार दोपहर हुए सड़क हादसे में इटौंजा के हरदा कॉलोनी में रहने वाले विष्णु कश्यप (22) की मौत हो गई। दो लोग घायल भी हुए। विष्णु के पिता गुड्डू ने बताया कि बेटा निजी अस्पताल में सर्जिकल सामान की सप्लाई का काम करता था। रविवार दोपहर करीब तीन बजे वह बाइक से इटौंजा बाजार सामान खरीदने गया था। उसने हेलमेट नहीं लगाया था। घर लौटते समय वह जब रायपुर राजा मोड़ के पास पहुंचा तो सामने से आ रही तेज रफ्तार बाइक उसकी बाइक से टकरा गई। इससे विष्णु और दूसरी बाइक सवार दो लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। राहगीरों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी। पुलिस ने तीनों को राम सागर मिश्र अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने विष्णु को मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने तीनों के परिजनों को घटना की जानकारी दी। थाना प्रभारी इटौंजा सोबरन सिंह ने बताया कि मामले में अभी तक घरवालों ने कोई तहरीर नहीं दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed