सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two Firms Blacklisted in UP for Negligence in Power Repair Works 10% Security Deposit Also Forfeited

UP News: बिजली सुधार कार्य की लापरवाही में दो फर्में ब्लैक लिस्ट, 10 फीसदी जमानत धनराशि भी जब्त

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 30 Apr 2026 05:13 PM IST
विज्ञापन
सार

यूपी में बिजली सुधार कार्य की लापरवाही में दो फर्में ब्लैक लिस्ट कर दी गई हैं। मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक वितरण ने कार्रवाई की है। 10 फीसदी जमानत धनराशि भी जब्त कर ली गई है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Two Firms Blacklisted in UP for Negligence in Power Repair Works 10% Security Deposit Also Forfeited
electricity (Demo) - फोटो : amar ujala
विज्ञापन

विस्तार

राजधानी लखनऊ में बिजली सुधार कार्य में लापरवाही बरतने पर दो फर्मों को ब्लैक लिस्ट कर दिया गया है। बिजली महकमे के किसी भी वितरण निगम के ठेके में यह फर्म दो साल तक टेंडर नहीं डाल सकेंगी। दोनों फर्म की 10-10 फीसदी जमानत धनराशि को भी जब्त कर लिया गया है। यह कार्रवाई मध्यांचल विद्युत वितरण निगम के निदेशक (तकनीकी ) हरीश बंसल ने की है। 

Trending Videos


इस संबंध में अमौसी जोन के मुख्य अभियंता राम कुमार ने दोनों लापरवाह फर्म को ब्लैक लिस्ट करने के लिए पत्र भेजा था। निदेशक ने बताया कि 27 अप्रैल को जारी किए गए आदेश में लखनऊ की फर्म कलश एनर्जी प्राइवेट लिमिटेड सरस्वतीपुरम 60 फीट रोड जानकीपुरम और आगरा की फर्म स्टर्न इंफ्राटेक गनपति विहार केके नगर सिकंदरा को ब्लैक लिस्ट करने के लिए अमौसी जोन के मुख्य अभियंता को अनुमोदन दिया गया। दोनों फर्मों को ब्लैक लिस्ट करने का आदेश मुख्य अभियंता राम कुमार की तरफ से किया गया, जो दो साल तक बिजली महकमे के साथ कोई भी व्यापार नहीं कर सकेंगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

मोहलत देने पर भी फर्म ने बरती लापरवाही

मुख्य अभियंता राम कुमार ने बताया कि बिजनेस प्लान 2024-25 के तहत दोनों फर्मों ने सुधार कार्य करने का अनुमानित एक-एक करोड़ रुपये से ज्यादा के ठेका लिया था। अनुबंध के तहत कार्य को पूरा नहीं किया गया, तो उनको चेतावनी पत्र देकर मोहलत भी दी गई। फिर भी दोनों फर्म बिजनेस प्लान के काम को पूरा करने में दिलचस्पी नहीं ले रही थी। सुधार कार्य न होने के कारण गर्मी में उपभोक्ताओं की बिजली व्यवस्था को बेहतर करने में कठिनाई हो रही थी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed