{"_id":"6ab9e7757010218c610b9e95","slug":"two-flights-were-diverted-to-lucknow-airport-due-to-bad-weather-and-operational-conditions-2026-09-28","type":"story","status":"publish","title_hn":"खराब मौसम का असर: अचानक लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट करनी पड़ीं दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, पढ़ें पूरी जानकारी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
खराब मौसम का असर: अचानक लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट करनी पड़ीं दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें, पढ़ें पूरी जानकारी
Mon, 28 Sep 2026 09:35 AM IST
Bhupendra Singh
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Bhupendra Singh
Updated Mon, 28 Sep 2026 09:35 AM IST
सार
खराब मौसम और परिचालन परिस्थितियों का असर उड़ानों पर भी दिखा। दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानें लखनऊ एयरपोर्ट पर डायवर्ट की गईं। आगे पढ़ें पूरी जानकारी...
विज्ञापन
लखनऊ एयरपोर्ट
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
नेपाल की राजधानी काठमांडू में सोमवार सुबह खराब मौसम का असर विमान सेवाओं पर पड़ा। मौसम खराब होने के कारण काठमांडू जाने वाली दो अंतरराष्ट्रीय उड़ानों को लखनऊ के चौधरी चरण सिंह अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर डायवर्ट किया गया। दोनों विमान सुबह करीब 7.00 बजे के आसपास लखनऊ एयरपोर्ट पहुंचे।
विज्ञापन
एयरपोर्ट सूत्रों के मुताबिक, कुवैत से रात 10:15 बजे रवाना हुई जजीरा एयरवेज की उड़ान जे92539 सोमवार सुबह करीब 6:30 बजे काठमांडू पहुंची। खराब मौसम के कारण विमान को त्रिभुवन अंतरराष्ट्रीय हवाईअड्डे पर लैंडिंग की अनुमति नहीं मिली। विमान काफी देर तक एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर काटता रहा। इसके बाद इसे लखनऊ के लिए डायवर्ट कर दिया गया। विमान ने सुबह 6:27 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर सुरक्षित लैंडिंग की। करीब दो घंटे बाद 8:33 बजे दोबारा रवाना हो गया।
विज्ञापन
इसी तरह दिल्ली से तड़के रवाना हुई एयर इंडिया की उड़ान एआई215 भी काठमांडू पहुंचने के बाद लैंड नहीं कर सकी। एटीसी से अनुमति नहीं मिलने पर विमान ने कुछ देर काठमांडू एयरपोर्ट के ऊपर चक्कर लगाया। इसके बाद उड़ान को लखनऊ डायवर्ट कर दिया गया। विमान ने सुबह 7:50 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर लैंडिंग की।
विज्ञापन
एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार, काठमांडू में खराब मौसम और परिचालन संबंधी परिस्थितियों के चलते दोनों उड़ानों को डायवर्ट किया गया। जजीरा एयरवेज की उड़ान बाद में काठमांडू के लिए रवाना हो गई, जबकि एयर इंडिया की उड़ान के आगे के संचालन की स्थिति काठमांडू में मौसम और हवाई यातायात व्यवस्था पर निर्भर रही।