फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two lakh people faced a power crisis, SDO did not answer former MLA's call

Lucknow News: दो लाख लोगों ने झेला बिजली संकट, पूर्व विधायक का एसडीओ ने नहीं उठाया फोन

Wed, 19 Aug 2026 02:23 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Wed, 19 Aug 2026 02:23 AM IST
विज्ञापन
Two lakh people faced a power crisis, SDO did not answer former MLA's call
लखनऊ। राजधानी में मंगलवार को बिजली आपूर्ति बाधित होने से अलग-अलग इलाकों में करीब दो लाख लोग प्रभावित हुए। इंदिरानगर में सुबह सात बजे गुल हुई बिजली शाम 7:30 बजे बहाल हो सकी। आरोप है कि इस दौरान पूर्व मंत्री व मनकापुर से पूर्व विधायक रमापति शास्त्री ने नीलगिरी पावर हाउस के एसडीओ को कई बार फोन किया, लेकिन फोन नहीं उठाया गया। इससे उपभोक्ताओं में नाराजगी रही।
विज्ञापन

इंदिरानगर के अलावा गोमतीनगर, जानकीपुरम और गोहनाकला में भी बारिश व तकनीकी खराबी के कारण आपूर्ति प्रभावित हुई। गोहनाकला फीडर में सुबह 11:15 बजे ब्रेकडाउन हो गया। बिजली विभाग की टीम ने पेट्रोलिंग कर फॉल्ट तलाशने का प्रयास किया, लेकिन देर तक खराबी का पता नहीं चल सका।
विज्ञापन

चंदरनगर में सीटी खराब होने से गुल हुई बिजली
आलमबाग-चंदरनगर के सुंदरनगर में करीब 50 घरों की बिजली आठ घंटे तक गुल रही। सुबह 10 बजे आपूर्ति बाधित हुई और शाम करीब 5:30 बजे बहाल हो सकी। उमस और गर्मी से परेशान लोग घरों से बाहर निकल आए। स्थानीय लोगों ने टोल फ्री नंबर पर शिकायत दर्ज कराई। स्थानीय निवासी अरुण, ऋषभ, दीप श्रीवास्तव, विमला सिंह, पप्पी सिंह और पूनम कौर ने बताया कि क्षेत्र में आए दिन बिजली की समस्या बनी रहती है। शिकायत के लिए अधिकारियों को फोन करने पर कई बार नंबर बंद मिलता है। जेई आशीष कुमार ने बताया कि फीडर की सीटी खराब होने से आपूर्ति बाधित हुई थी। मरम्मत के बाद आपूर्ति बहाल कर दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन

पेड़ की कटाई से फीडर प्रभावित
लखनऊ विश्वविद्यालय के न्यू कैंपस उपकेंद्र से जुड़े अस्ति फीडर की 11 केवी लाइन पर सीडीआरआई के पास पेड़ की कटाई का काम होने से आपूर्ति प्रभावित हुई। हालांकि दोपहर करीब दो बजे तक आपूर्ति सामान्य रही। गोहनाकला फीडर में सुबह 11:15 बजे ब्रेकडाउन होने से बिजली आपूर्ति बाधित हो गई। फीडर पर पेट्रोलिंग कराकर फॉल्ट तलाशा जा रहा है, लेकिन अभी तक फॉल्ट नहीं मिल सका है। इसके चलते गोहनाकला फीडर की आपूर्ति बंद है।

पोल में आग लगने से ठप हुई आपूर्ति
गोमतीनगर के विश्वासखंड उपकेंद्र से जुड़े क्षेत्र में मलिक टिंबर के पास बिजली के पोल में आग लग गई। इससे विनयखंड-दो, तीन और विवेकखंड-दो में करीब एक घंटे बिजली बाधित रही। सूचना पर पहुंची बिजली विभाग की टीम ने शटडाउन लेकर मरम्मत की और आपूर्ति बहाल कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed