फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two miscreants on a scooter snatched a chain from a woman.

Lucknow News: स्कूटी सवार दो बदमाशों ने महिला से छीनी चेन

Tue, 18 Aug 2026 02:18 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Tue, 18 Aug 2026 02:18 AM IST
विज्ञापन
Two miscreants on a scooter snatched a chain from a woman.
गुडंबा। जानकीपुरम सेक्टर-जी स्थित एसबीआई कॉलोनी में रविवार देर रात स्कूटी सवार दो बदमाशों ने श्रेया जोशी की चेन छीन ली। श्रेया की तहरीर पर गुडंबा पुलिस ने एफआईआर दर्ज की है।
विज्ञापन

श्रेया निजी कंपनी में काम करती हैं। उन्होंने बताया कि रविवार रात करीब 10:30 बजे वह कुत्ते को घर के पास टहला रही थीं। इस बीच स्कूटी से पहुंचे बदमाशों ने झपट्टा मारकर उनकी चेन लूट ली। वह कुछ कर पातीं इससे पहले ही बदमाश वहां से भाग निकले। श्रेया ने बताया कि स्कूटी चलाने वाले युवक ने हेलमेट लगा रखा था। इंस्पेक्टर गुडंबा अंजनी कुमार मिश्रा ने बताया कि घटनास्थल व उसके आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखी जा रही हैं। बदमाशों को चिह्नित करने की कोशिश की जा रही है।
विज्ञापन



15 दिन में चेन छीनने की तीन घटनाएं
दो अगस्त की रात भारतीय भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण (जीएसआई) के सेवानिवृत्त उपमहानिदेशक अशोक कुमार से एसबीआई रोड पर चेन छीनी गई थी।सात अगस्त को जानकीपुरम सेक्टर-जे निवासी डॉ. पवन कपूर से जनता इंटर कॉलेज के पास बदमाशों ने चेन छीनी थी। इसके बाद रविवार को बदमाशों ने श्रेया से चेन छीन ली। बीते 15 दिन में तीन लूट की वारदात हो चुकी है, मगर पुलिस अभी तक किसी भी मामले में खुलासा नहीं सकी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed