फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Two transformers blew out in three days, people took to the streets at midnight

Lucknow News: तीन दिन में दो ट्रांसफार्मर फुंके आधी रात सड़क पर उतरे लोग

Thu, 13 Aug 2026 02:56 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ
संवाद न्यूज एजेंसी, लखनऊ Updated Thu, 13 Aug 2026 02:56 AM IST
विज्ञापन
Two transformers blew out in three days, people took to the streets at midnight
उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते लोग।
लखनऊ। पुराने शहर के चौक क्षेत्र स्थित न्यू नूरबाड़ी पावर हाउस के तहत बिजली संकट से बेहाल उपभोक्ताओं का सब्र बुधवार देर रात टूट गया। पुराना चबूतरा इलाके में तीन दिन में दो ट्रांसफार्मर फुंकने और वैकल्पिक आपूर्ति भी बहाल न होने से नाराज सैकड़ों उपभोक्ता सड़क पर उतर आए। उन्होंने पुराना चबूतरा तिराहे पर बिजली निगम के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
विज्ञापन

स्थानीय लोगों के मुताबिक, पुराना चबूतरा में तीन दिन के भीतर दो ट्रांसफार्मर जल चुके हैं। इसके बाद वैकल्पिक व्यवस्था से भी आपूर्ति शुरू नहीं हो सकी। इससे पुराना चबूतरा, कच्चा बाग, फाजिलनगर और दरगाह सदाबहार रोड के आसपास के करीब ढाई हजार उपभोक्ता प्रभावित हैं। भीषण गर्मी और उमस में बिजली के साथ पानी का संकट भी खड़ा हो गया है।
विज्ञापन

प्रदर्शन में शामिल फहीम अख्तर, रमेश पाल, दीप कुमार और रंजन वर्मा समेत अन्य लोगों ने आरोप लगाया कि लगातार शिकायत के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी सुनवाई नहीं कर रहे हैं। कई बार फोन करने पर भी अधिकारी जवाब नहीं देते। इसी से नाराज होकर लोगों को देर रात सड़क पर उतरना पड़ा। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि तत्काल समाधान नहीं हुआ तो आंदोलन तेज किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

उधर, राजधानी के अन्य इलाकों में भी बिजली संकट से लोगों की परेशानी बढ़ी रही। मंगलवार रात से बुधवार शाम तक करीब तीन लाख लोगों ने बिजली कटौती और लो वोल्टेज झेला। मोहनलालगंज में दो ट्रांसफार्मर जलने से तहसील और डाकघर का काम प्रभावित हुआ। समेसी में 50 गांवों की आपूर्ति बाधित रही, जबकि काकोरी में बार-बार बिजली आने-जाने से करीब डेढ़ लाख लोग परेशान रहे।

आलमबाग के नटखेड़ा रोड के व्यापारी भी लो वोल्टेज से परेशान हैं। कारोबारियों का कहना है कि इससे ट्यूबलाइट, बल्ब और फ्रीजर खराब हो रहे हैं। मुख्य अभियंता राम कुमार ने कहा कि व्यापारियों की शिकायत नहीं मिली है। स्थिति की जांच कर समस्या होने पर सुधार कराया जाएगा।

उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते लोग।

उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते लोग।

उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते लोग।

उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते लोग।

उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते लोग।

उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते लोग।

उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते लोग।

उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते लोग।

उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते लोग।

उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते लोग।

उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते लोग।

उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते लोग।

उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते लोग।

उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते लोग।

उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते लोग।

उपकेंद्र के बाहर प्रदर्शन करते लोग।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed