फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 181 PCS officers transferred across the state, SDMs of several districts changed; read the list.

UP: प्रदेश में 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले, 12 घंटे में 363 अफसर इधर से उधर; कई जिलों के एसडीएम बदले

Mon, 13 Jul 2026 12:55 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 13 Jul 2026 12:55 PM IST
सार

प्रदेश सरकार ने बड़े प्रशासनिक फेरबदल में 181 अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई जिलों के उप जिलाधिकारियों सहित विभिन्न विभागों में तैनात अधिकारियों को नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। सरकार का उद्देश्य प्रशासनिक व्यवस्था को अधिक प्रभावी बनाना और जिलों में कार्यकुशलता बढ़ाना बताया गया है।

विज्ञापन
UP: 181 PCS officers transferred across the state, SDMs of several districts changed; read the list.
तबादले। - फोटो : amar ujala

विस्तार

उत्तर प्रदेश सरकार ने सोमवार को बड़े प्रशासनिक फेरबदल के तहत 181 पीसीएस अधिकारियों के तबादले कर दिए हैं। महज 12 घंटे के भीतर राज्य में कुल 363 पीसीएस अधिकारियों के तबादले किए गए हैं। शासन के आदेश के तहत कई तहसीलों के एसडीएम बदले गए हैं, जबकि कुछ अधिकारियों को नई जिम्मेदारी सौंपी गई है।

विज्ञापन


जारी तबादला सूची में बड़ी संख्या में उप जिलाधिकारियों (एसडीएम) को एक जिले से दूसरे जिले में भेजा गया है, जबकि कई अधिकारियों को विकास प्राधिकरणों, नगर निगमों और अन्य संस्थानों से हटाकर नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं।
विज्ञापन


तबादलों के तहत अयोध्या के एसडीएम राम प्रसाद त्रिपाठी को मथुरा भेजा गया है, जबकि मिर्जापुर के एसडीएम संजीव कुमार यादव को अयोध्या की जिम्मेदारी दी गई है। बुंदेलखंड औद्योगिक विकास प्राधिकरण में विशेष कार्याधिकारी लालकृष्ण को अयोध्या का एसडीएम बनाया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कुशीनगर के एसडीएम विनोद कुमार गुप्ता का भी तबादला अयोध्या किया गया है। वहीं, बाराबंकी, सीतापुर, गोरखपुर, वाराणसी, लखनऊ, हरदोई, बुलंदशहर और अन्य जिलों में भी कई अधिकारियों की नई तैनाती की गई है। पढ़िए लिस्ट... 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed