सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 2,802 councillors have been appointed on the recommendation of the BJP organisation

यूपी: भाजपा संगठन की संस्तुति पर गठित किए गए 2802 पार्षद, नगर निगम में दस तो पालिका परिषद में होंगे पांच

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 17 Mar 2026 08:23 AM IST
विज्ञापन
सार

Yogi Adityanath:राज्य सरकार के सुझाव पर नगर निकायों में सदस्यों को नामित किया जाता है। निर्वाचित पार्षदों की तरह इन्हें भी सदन में बैठने का अधिकार होता है ।

UP: 2,802 councillors have been appointed on the recommendation of the BJP organisation
योगी सरकार का बड़ा फैसला। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार

लंबे इंतजार के बाद प्रदेश सरकार ने भाजपा संगठन की संस्तुति पर नगर निगम, नगर पालिका परिषद और नगर पंचायतों में पार्षदों को नामित कर दिया है। नगर विकास विभाग की ओर से जारी सूची के अनुसार प्रदेश के कुल 761 नगर निकायों में 2802 सदस्यों को नामित किया गया है। इनमें नगर निगमों में 10-10, नगर पालिका परिषद में 5-5 और नगर पंचायतों में 3-3 सदस्य नामित किए गए हैं।
Trending Videos


प्रमुख सचिव नगर विकास पी. गुरुप्रसाद ने नगर पालिका अधिनियम, 1916 के प्रावधानों के आधार पर इन सदस्यों को नामित करने संबंधी अधिसूचना सोमवार को जारी कर दी। अधिसूचना के अनुसार नामित सदस्यों को निकायों में सदस्यता ग्रहण कराई जाएगी, जिसके बाद वे सदन की कार्यवाही में भाग ले सकेंगे। हालांकि अधिसूचना में उनके कार्यकाल की अवधि स्पष्ट नहीं की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


राज्य सरकार के सुझाव पर नगर निकायों में सदस्यों को नामित किया जाता है। निर्वाचित पार्षदों की तरह इन्हें भी सदन में बैठने का अधिकार होता है और जनहित के मुद्दों पर इनसे राय ली जाती है। नगर निगम प्रशासन चाहे तो मेयर के सुझाव पर विकास निधि में नामित सदस्यों का कोटा भी निर्धारित कर सकता है, जिसके आधार पर विकास कार्य कराए जाते हैं। प्रदेश में वर्तमान में 17 नगर निगम हैं। प्रत्येक नगर निगम में 10-10 सदस्यों के हिसाब से कुल 170 सदस्य नामित किए गए हैं। वहीं 200 नगर पालिका परिषदों में 5-5 सदस्यों के अनुसार 1000 सदस्य नामित हुए हैं। इसके अलावा प्रदेश की 544 नगर पंचायतों में 3-3 सदस्यों के हिसाब से 1632 सदस्य नामित किए गए हैं। इस प्रकार कुल 2802 सदस्यों को नामित किया गया है।

तीन साल बाद हुई नामांकन प्रक्रिया
मई 2023 में हुए नगर निकाय चुनाव के बाद से ही भाजपा के कई कार्यकर्ता पार्षद नामित होने की उम्मीद लगाए बैठे थे। हालांकि राजनीतिक कारणों से प्रदेश संगठन ने इस प्रक्रिया को लगभग तीन वर्षों तक टाल दिया। अब संभावित पंचायत चुनाव और अगले वर्ष होने वाले विधानसभा चुनाव को देखते हुए पार्टी नेतृत्व ने संगठन में बदलाव के साथ-साथ निकायों, निगमों और बोर्डों में रिक्त पदों पर कार्यकर्ताओं को नामित करने की प्रक्रिया शुरू की है।

नेताओं ने दी बधाई
भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी और महामंत्री संगठन धर्मपाल सिंह ने नगर निकायों के लिए मनोनीत पार्षदों को बधाई दी है। दोनों नेताओं ने पार्षदों को शुभकामना देते हुए कहा कि नए दायित्व के साथ सभी पार्षद राष्ट्रसेवा के संकल्प और समर्पण के साथ अपने-अपने क्षेत्रों के विकास तथा जनसेवा में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed