सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 24 IAS Officers Transferred in the State; Government Issues Orders

UP: प्रदेश में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल, 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले, इन दस जिलों के बदले डीएम

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 20 Apr 2026 07:02 PM IST
विज्ञापन
सार

उत्तर प्रदेश सरकार ने प्रशासनिक फेरबदल करते हुए 24 आईएएस अधिकारियों के तबादले किए हैं। कई जिलों और विभागों में नई जिम्मेदारियां सौंपी गई हैं। शासन ने व्यवस्था मजबूत करने और कार्यों में तेजी लाने के उद्देश्य से यह निर्णय लिया है। अधिकारियों को जल्द कार्यभार ग्रहण करने के निर्देश दिए गए हैं।

UP: 24 IAS Officers Transferred in the State; Government Issues Orders
पीसीएस अफसरों का तबादला - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

प्रदेश में बाराबंकी, अयोध्या और अम्बेडकरनगर समेत 10 जिलों के डीएम बदल दिए गए हैं। प्रदेश सरकार ने सोमवार को कुल 24 आईएएस अधिकारियों को इधर से उधर कर दिया। मतदाता सूची का विशेष प्रगाढ़ पुनरीक्षण (एसआईआर) की प्रक्रिया पूरी होने के बाद यूपी में तबादला एक्सप्रेस दौड़ गई है। पढ़िए लिस्ट...

Trending Videos





विज्ञापन
विज्ञापन






सोमवार को जारी सूची के अनुसार, गाजीपुर के डीएम अविनाश कुमार को अलीगढ़ का डीएम, अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद अरविंद सिंह को एटा का डीएम, विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी अमित आसेरी को बांदा का डीएम, उपाध्यक्ष बुलंदशहर-खुर्जा विकास प्राधिकरण डॉ. अंकुर लाठर को फर्रूखाबाद का डीएम बनाया गया है।

मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण की उपाध्यक्ष कविता मीना को हापुड़ का डीएम, विशेष सचिव पर्यटन ईशा प्रिया को अम्बेडकरनगर का डीएम, यूपी राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर नगर के एसीईओ चर्चित गौड़ को सोनभद्र का डीएम, अम्बेडकरनगर के डीएम अनुपम शुक्ला को गाजीपुर का डीएम, बाराबंकी के डीएम शशांक त्रिपाठी को अयोध्या का डीएम, मुख्यमंत्री व नागरिक उड्डयन विभाग के विशेष सचिव और निदेशक नागरिक उड्डयन ईशान प्रताप सिंह को बाराबंकी का डीएम बनाया गया है।

अयोध्या के डीएम निखिल टीकाराम फुंडे को सीएम का विशेष सचिव, एटा के डीएम प्रेम रंजन सिंह को अपर राज्य निदेशक, सर्व शिक्षा अभियान तथा निदेशक मध्यान्ह भोजन अभिकरण, हापुड़ के डीएम अभिषेक पांडेय को अपर भूमि व्यवस्था आयुक्त राजस्व परिषद, अलीगढ़ के डीएम संजीव रंजन को विशेष सचिव कृषि विभाग, बांदा की डीएम जे रीभा को विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म बनाया गया है।

अरुण कुमार विशेष सचिव भूतत्व एवं खनिकर्म और अपर निदेशक भूतत्व एवं खनिकर्म को विशेष सचिव के प्रभार से मुक्त कर दिया गया है। फर्रूखाबाद के डीएम आशुतोष कुमार द्विवेदी को विशेष सचिव पीडब्ल्यूडी, सोनभद्र के डीएम बद्री नाथ सिंह को विशेष सचिव उच्च शिक्षा विभाग के पद की जिम्मेदारी दी गई है।

दीक्षा जैन सीडीओ कानपुर नगर से एसीईओ उत्तर प्रदेश राज्य औद्योगिक विकास प्राधिकरण कानपुर, डॉ. अपराजिता सिंह सिनसिनवार सीडीओ शाहजहांपुर से उपाध्यक्ष बुलंदशहर खुर्जा विकास प्राधिकरण, प्रणता ऐश्वर्या सीडीओ सीतापुर से उपाध्यक्ष मुजफ्फरनगर विकास प्राधिकरण, उत्कर्ष द्विवेदी संयुक्त मजिस्ट्रेट सोनभद्र को सीडीओ शाहजहांपुर, अभिनव जे जैन संयुक्त मजिस्ट्रेट मथुरा को सीडीओ कानपुर नगर और दीक्षा जोशी संयुक्त मजिस्ट्रेट मेरठ को सीडीओ सीतापुर बनाया गया है।
 

इससे पहले योगी आदित्यनाथ सरकार ने रविवार देर रात बड़ा प्रशासनिक फेरबदल किया था। 40 IAS अफसरों के ट्रांसफर किए गए थे। इनमें 15 जिलों के डीएम को बदल दिया गया था। इनमें से 8 डीएम को एक जिले से हटाकर दूसरे जिले का डीएम बनाया गया था। 

सरकार ने देर रात अफसरों की ट्रांसफर लिस्ट जारी की थी। परिवहन विभाग की आयुक्त किंजल सिंह को हटाकर माध्यमिक शिक्षा विभाग का सचिव बनाया गया था। किंजल सिंह 7 महीने पहले ही परिवहन आयुक्त बनी थीं। उनकी जगह केंद्रीय प्रतिनियुक्ति से लौटे आशुतोष निरंजन को नया परिवहन आयुक्त बनाया गया है। 

योगी सरकार ने 8 कलेक्टरों का ट्रांसफर दूसरे जिले में कर दिया था। जबकि, 7 अफसरों को पहली बार डीएम के रूप में जिम्मेदारी दी गई थी। जिन अफसरों को पहली बार डीएम बनाया गया था, उनमें- ब्रजेश कुमार (ओरैया), आलोक यादव (शामली), अभिषेक गोयल (हमीरपुर), इंद्रजीत सिंह (सुल्तानपुर), अन्नपूर्णा गर्ग (श्रावस्ती), नितिन गौड़ (अमरोहा) और सरनजीत कौर (रायबरेली) शामिल थे। 

किन अफसरों का हुआ ट्रांसफर? देखें लिस्ट

  • गौरांग राठी जिलाधिकारी झांसी बने
  • इंद्रजीत सिंह जिलाधिकारी सुल्तानपुर बने
  • कुमार हर्ष जिलाधिकारी बुलंदशहर बने
  • अन्नपूर्णा गर्ग जिलाधिकारी श्रावस्ती
  • आलोक यादव जिलाधिकारी शामली
  • अरविन्द कुमार चौहान DM सहारनपुर
  • नितिन गौड़ जिलाधिकारी अमरोहा बने
  • अभिषेक गोयल जिलाधिकारी हमीरपुर
  • सरनीत कौर ब्रोका DM रायबरेली बनीं
  • निधि गुप्ता वत्स जिलाधिकारी फतेहपुर
  • घनश्याम मीना जिलाधिकारी उन्नाव
  • अंजमी कुमार सिंह DM लखीमपुर खीरी
  • इंद्रमणि त्रिपाठी जिलाधिकारी मैनपुरी
  • बृजेश कुमार जिलाधिकारी औरैया बने
  • मनीष बंसल जिलाधिकारी आगरा बने
  • अरविंद मलप्पा बांगरी विशेष सचिव CM बने
  • नितीश कुमार UPPCL के MD बने
  • श्रुति MD दक्षिणांचल विद्युत निगम बनीं
  • आशुतोष निरंजन परिवहन आयुक्त बने
  • किंजल सिंह सचिव माध्यमिक शिक्षा विभाग
  • दुर्गा शक्ति नागपाल मंडलायुक्त, देवीपाटन मंडल
  • शशि भूषण लाल सुशील प्रमुख सचिव MSME
  • आलोक कुमार अपर मुख्य सचिव MSME
  • रविंदर सिंह विशेष सचिव ऊर्जा बने
  • मृदुल चौधरी विशेष सचिव पर्यटन बने
  • अश्विनी कुमार पांडेय निदेशक अल्पसंख्यक कल्याण
  • हर्षिता माथुर निदेशक बाल विकास विभाग
  • जुनैद अहमद अपर श्रमायुक्त कानपुर नगर
  • अनीता वर्मा सिंह विशेष सचिव खाद्य विभाग बनीं
  • सचिन कुमार सिंह अपर निदेशक कृषि उत्पादन
  • बसंत अग्रवाल निदेशक कर्मचारी बीमा योजना
  • हिमांशु गौतम उपाध्यक्ष, झांसी विकास प्राधिकरण
  • मुकेश चंद्र उपाध्यक्ष हापुड़-पिलखुवा प्राधिकरण
  • केशव कुमार कुलसचिव राम मनोहर लोहिया विवि
  • श्रुति शर्मा मुख्य विकास अधिकारी हापुड़ बनीं
  • गामिनी सिंगला मुख्य विकास अधिकारी बदायूं
  • सुनील कुमार धनवंता CDO बहराइच बने
  • पूजा साहू मुख्य विकास अधिकारी अमेठी बनीं
  • रामेश्वर सुधाकर सब्बनवाड CDO झांसी बने
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed