फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: 56 kg of cannabis seized while being transported from Odisha to Lucknow; smuggler arrested.

यूपी: ओडिशा से लखनऊ जा रहा 56 किलो गांजा पकड़ा, तस्कर गिरफ्तार, कार के अंदर 53 बंडलों में छिपाया गया था

Tue, 01 Sep 2026 11:10 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Tue, 01 Sep 2026 11:10 PM IST
सार

पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये है। तस्करी में प्रयुक्त वेरना कार, मोबाइल फोन और एटीएम निकासी की पर्ची समेत कुल बरामदगी की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है। कार की तलाशी में डिकी से खाकी टेप में लिपटे 53 बंडलों में गांजा बरामद हुआ।

विज्ञापन
UP: 56 kg of cannabis seized while being transported from Odisha to Lucknow; smuggler arrested.
प्रतीकात्मक तस्वीर। - फोटो : amar ujala

विस्तार

ओडिशा से लखनऊ के मटियारी और चिनहट क्षेत्र में गांजा सप्लाई करने जा रहे अंतरराज्यीय तस्कर गिरोह के एक आरोपी को दुद्धी पुलिस, एसओजी और सर्विलांस टीम ने गिरफ्तार किया है। उसके कब्जे से 53 बंडलों में 55.989 किलोग्राम अवैध गांजा बरामद हुआ। पुलिस के अनुसार बरामद गांजे की अनुमानित कीमत करीब 28 लाख रुपये है। तस्करी में प्रयुक्त वेरना कार, मोबाइल फोन और एटीएम निकासी की पर्ची समेत कुल बरामदगी की कीमत करीब 35 लाख रुपये बताई गई है।

विज्ञापन


पुलिस लाइन सभागार में एसपी अभिषेक वर्मा ने मीडिया को बताया कि ऑपरेशन शुद्धि के तहत दुद्धी कोतवाल प्रभारी निरीक्षक विश्वनाथ प्रताप सिंह और एसओजी प्रभारी नागेश सिंह के नेतृत्व में टीम म्योरपुर तिराहा पर संदिग्ध वाहनों की जांच कर रही थी। सूचना पर विंढमगंज की ओर से आ रही सफेद रंग की कार को रोकने का प्रयास किया गया। चालक कार को तेज गति से रजखड़ की ओर लेकर भागने लगा। पुलिस ने पीछा कर रजखड़ घाटी के पास घेराबंदी कर कार रोक ली। तलाशी में डिकी से खाकी टेप में लिपटे 53 बंडलों में गांजा बरामद हुआ।
विज्ञापन


पकड़े गए आरोपी की पहचान हरदोई के अलीपुर निवासी ऋषभ सिंह उर्फ रिशु सिंह के रूप में हुई। उसके पास से एक एंड्रॉयड मोबाइल और 10 हजार रुपये की एटीएम निकासी संबंधी पर्ची भी मिली। पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह साथियों के साथ ओडिशा के बोध क्षेत्र से गांजा खरीदकर झारखंड और छत्तीसगढ़ के रास्ते सोनभद्र होते हुए लखनऊ के मटियारी व चिनहट में सप्लाई करता था। गिरोह के सदस्य व्हाट्सएप कॉल से संपर्क करते थे। पुलिस नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


आरोपी के खिलाफ दुद्धी थाने में एनडीपीएस एक्ट की धाराओं में प्राथमिकी दर्ज किया गया है। उसके खिलाफ लखनऊ और बाराबंकी में चोरी, लूट, आर्म्स एक्ट समेत कई मामलों में भी प्राथमिकी दर्ज हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed