सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: A flight from Dammam to Lucknow circled the airport several times and was diverted to Delhi due to low vis

यूपी: दमाम से लखनऊ आई उड़ान ने एयरपोर्ट के ऊपर लगाए कई चक्कर, कम दृश्यता के चलते दिल्ली हुई डायवर्ट

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Sun, 01 Feb 2026 12:52 PM IST
विज्ञापन
सार

Flight from Dammam to Lucknow: लखनऊ में सुबह कोहरे का असर विमान सेवा पर पड़ा। दमाम से लखनऊ आ रहे एक विमान को कम दृश्यता के चलते दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा।  

UP: A flight from Dammam to Lucknow circled the airport several times and was diverted to Delhi due to low vis
लखनऊ एयरपोर्ट पर नहीं हो सकी लैंडिंग। - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
Follow Us

खराब मौसम के चलते रविवार तड़के अंतरराष्ट्रीय उड़ानों का संचालन प्रभावित रहा। दमाम से लखनऊ आ रही फ्लाइनेस की अंतरराष्ट्रीय उड़ान को दिल्ली डायवर्ट करना पड़ा। एयरपोर्ट सूत्रों के अनुसार फ्लाइनेस की विमान संख्या XY-896 को सुबह करीब 5:15 बजे लखनऊ एयरपोर्ट पर उतरना था, लेकिन कम दृश्यता (विजिबिलिटी) के कारण एयर ट्रैफिक कंट्रोल (एटीसी) ने लैंडिंग की अनुमति नहीं दी। 

Trending Videos


विमान लखनऊ एयरपोर्ट के आसपास कुछ देर तक हवा में चक्कर लगाता रहा, लेकिन मौसम में सुधार न होने पर एटीसी के निर्देश पर उसे दिल्ली एयरपोर्ट भेज दिया गया, जहां विमान को सुरक्षित उतार लिया गया। इस उड़ान में कुल 200 यात्री सवार थे, जिन्हें लखनऊ के बजाय दिल्ली पहुंचना पड़ा। 
विज्ञापन
विज्ञापन


एयरपोर्ट सूत्रों ने बताया कि बाद में मौसम सही होने पर यह विमान दिल्ली से सुबह 9:00 बजे पुनः लखनऊ पहुंच सका। खराब मौसम का असर अन्य उड़ानों पर भी देखने को मिला। दिल्ली से सुबह 6:15 बजे लखनऊ पहुंचने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-2171 करीब दो घंटे की देरी से लखनऊ पहुंची। 

वहीं लखनऊ से दमाम जाने वाली फ्लाइनेस की उड़ान XY-897 निर्धारित समय सुबह 6:15 बजे के बजाय सुबह 10 बजे रवाना हुई। इसके अलावा लखनऊ से सुबह 7:25 बजे रियाद जाने वाली एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX-189 भी देरी का शिकार रही और यह उड़ान सुबह 9:40 बजे उड़ान भर सकी। लगातार खराब मौसम के कारण विमान सेवाएं प्रभावित हो रही हैं, जिससे यात्रियों को असुविधा का सामना करना पड़ रहा है।

खराब मौसम ने बिगाड़ी ट्रेनों, विमानों की चाल

कोहरे और खराब मौसम का असर ट्रेनों और उड़ानों के संचालन पर पड़ा। लखनऊ मेल और तेजस एक्सप्रेस सहित कई ट्रेनें देरी से आईं। उधर, दर्जन भर से अधिक विमानें लेट हुईं। ट्रेन 05053 बांद्रा स्पेशल करीब 10 घंटे, 082501 तेजस एक्सप्रेस नौ घंटे लेट रही। 15566 वैशाली एक्सप्रेस साढ़े सात घंटे, 02570 दरभंगा स्पेशल सवा सात घंटे लेट रही। 15705 चंपारण हमसफर साढ़े पांच घंटे, 15910 अवध-आसाम एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे, और जयपुर गोमतीनगर एक्सप्रेस साढ़े तीन घंटे और 12230 लखनऊ मेल तीन घंटे की देरी से आई।
 

ये उड़ानें हुईं देरी का शिकार

मौसम खराब होने से पटना का विमान 6ई 6902 और मुंबई की फ्लाइट 6ई 6938 दो-दो घंटे लेट रही। दिल्ली की फ्लाइट आईएक्स 2173 करीब पौने दो घंटे, बैंकाक की फ्लाइट एफडी14 करीब डेढ़ घंटे, दुबई की उड़ान आईएक्स 193 एक घंटे, बंगलूरू की फ्लाइट 6ई 435 करीब एक घंटा, अहमदाबाद की फ्लाइट 6ई 6968 करीब एक घंटा, चंडीगढ़ की फ्लाइट 6ई 6552 करीब एक घंटा, दिल्ली की उड़ान एआई 1877 करीब सवा घंटा लेट रही। दिल्ली की फ्लाइट आईएक्स 1040 करीब सवा घंटे, मुंबई की 6 ई 5264 करीब एक घंटे, रस अल खमैया की फ्लाइट आईएक्स 125 पौने दो घंटे और गुवाहटी की फ्लाइट 6ई6552 करीब सवा घंटा देरी से उड़ान भर सकी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed