{"_id":"6a7a090b739b9cdbdb0e5fc1","slug":"up-agniveers-to-get-20-reservation-in-forest-guard-recruitment-will-be-known-as-vanveers-2026-08-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: वन रक्षक भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण, कहलाएंगे वनवीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: वन रक्षक भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण, कहलाएंगे वनवीर
Mon, 10 Aug 2026 11:06 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Mon, 10 Aug 2026 11:06 PM IST
सार
वन रक्षक भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा और उन्हें वनवीर कहा जाएगा। नई रिक्तियां जारी होने पर यह आरक्षण दिया जाएगा पर फिलहाल विभाग में ज्यादा पद खाली नहीं हैं।
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
वन रक्षक भर्ती में अग्निवीरों को 20 प्रतिशत क्षैतिज आरक्षण दिए जाने का फैसला किया गया है। इन्हें वनवीर नाम दिया जाएगा। यह आरक्षण देने के लिए शासन ने कार्यकारी आदेश जारी कर दिया है, लेकिन फिलहाल विभाग में अधिक पद खाली नहीं हैं। इसका लाभ भविष्य में आने वाली रिक्तियों में मिलेगा।
विज्ञापन
वन विभाग में वन रक्षकों के 1417 पदों पर भर्ती की प्रक्रिया चल रही है। अधीनस्थ सेवा चयन आयोग इस प्रक्रिया को पूरी कर रहा है। इनमें से 709 पदों का रिजल्ट घोषित होने वाला है, जबकि 708 अन्य पदों के लिए भी प्रक्रिया शुरू हो चुकी है।
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - फिर पुराने रंग में दिखे आकाश आनंद, कमल को कीचड़ में फेंक देने की कही बात; बयानों की वजह से गंवाया था पद
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - अखिलेश यादव बोले: नोटिस बोर्ड पर चस्पा किए जाएं मतदाता सूची में संशोधन प्रस्ताव, पारदर्शी हो वोटर लिस्ट
वन विभाग के अधिकारियों के मुताबिक, इसलिए इन पदों पर अग्निवीरों को आरक्षण मिलने की उम्मीद नहीं है। भविष्य में जो भी रिक्तियां आएंगी, उनमें वनवीरों के लिए आरक्षण रहेगा। प्रत्येक कैटेगरी में 20 प्रतिशत आरक्षण दिया जाएगा, जो सिर्फ सीधी भर्ती में ही लागू होगा।
विभाग ने सभी जिलों से रिक्त पदों का ब्योरा मांगा है। पर्यावरण, वन एवं जलवायु परिवर्तन विभाग ने इसके लिए उत्तर प्रदेश अधीनस्थ वन सेवा नियमावली में आवश्यक संशोधन की कार्यवाही शुरू भी कर दी है। साथ ही आरक्षण की व्यवस्था लागू करने के लिए कार्यकारी आदेश जारी कर दिया है।