फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akash Anand breaks silence, says he will never join another party; BSP is his family and Mayawati is his p

यूपी: आकाश आनंद ने तोड़ी चुप्पी, बोले- कभी दूसरे दल में नहीं जाएंगे, बसपा मेरा परिवार, मायावती राजनीतिक गुरु

Fri, 02 Oct 2026 12:35 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 02 Oct 2026 12:35 PM IST
सार

बसपा के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने दूसरे दल में जाने की खबरों को खारिज किया। उन्होंने बसपा को अपना परिवार और मायावती को राजनीतिक गुरु बताया। आकाश ने मायावती से अपनी चुप्पी के लिए माफी मांगी और उनके नेतृत्व में पार्टी व मिशन की फिर से सेवा करने का अवसर देने की अपील की।

विज्ञापन
UP: Akash Anand breaks silence, says he will never join another party; BSP is his family and Mayawati is his p
मायावती और आकाश आनंद। - फोटो : अमर उजाला

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी के पूर्व राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने लंबे समय बाद चुप्पी तोड़ी है। उन्होंने शुक्रवार को कहा कि वह कभी दूसरे दल में नहीं जाएंगे। बसपा मेरा परिवार है और मायावती मेरी राजनीतिक गुरु और प्रेरणा हैं। मेरी बुआ मां भी हैं।

विज्ञापन


आकाश ने सोशल मीडिया पर लिखा कि मैंने राजनीति में जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा। जो किया, आपके मार्गदर्शन में किया। इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूं। पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में मेरे बारे में कई तरह की खबरें और अफवाहें चल रही हैं। 
विज्ञापन


मैं साफ कर देना चाहता हूं कि मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा। आगे भी नहीं जाऊंगा। वहीं अपने ससुर अशोक सिद्धार्थ को पार्टी से निकालने पर कहा कि उनके संन्यास का आपका फैसला उचित है और मैं उस फैसले के साथ खड़ा हूं। 

विज्ञापन
विज्ञापन

 

आंदोलन का हित रखना मेरी जिम्मेदारी

रिश्ते अपनी जगह हैं पर मिशन उनसे बड़ा है। व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना मेरी जिम्मेदारी है। उस समय मैंने खुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था, इसलिए आपकी उस पोस्ट को रिपोस्ट नहीं कर पाया। 

मेरी उस चुप्पी को गलत समझा गया, और अफवाहों को जगह मिली।अगर इससे आपको ठेस पहुंची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूं। मैं सिर्फ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूं। विश्वास शब्दों से नहीं, काम से बनता है, और मैं उसे अपने आचरण और अपनी मेहनत से साबित करूंगा। बाबा साहेब का मिशन और कांशीराम साहेब का रास्ता और आपका नेतृत्व, यही मेरी राजनीति है।

UP: Akash Anand breaks silence, says he will never join another party; BSP is his family and Mayawati is his p
मायावती और आकाश आनंद। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

पढ़िए पूरा ट्ववीट

परम आदरणीय बहन जी,

आप मेरी राजनैतिक गुरु हैं, मेरी प्रेरणा हैं, और मेरी बुआ मां भी हैं।

राजनीति में मैंने जो कुछ सीखा, वो आप से ही सीखा, जो कुछ किया, आपके मार्गदर्शन में किया। इसलिए आज अपनी बात सीधे आपके सामने और पूरे बहुजन समाज के सामने रखना चाहता हूं।

पिछले कुछ दिनों से मीडिया और सोशल मीडिया में मेरे बारे में कई तरह की ख़बरें और अफ़वाहें चल रही हैं। मैं साफ़ कर देना चाहता हूं: मैं किसी दूसरे राजनीतिक दल में नहीं जा रहा। न आज, न कभी। BSP मेरे लिए सिर्फ़ एक पार्टी नहीं, मेरा परिवार है।

श्री अशोक सिद्धार्थ जी को पार्टी से निकालने और उनके संन्यास का आपका फ़ैसला पूरी तरह उचित है, और मैं उस फ़ैसले के साथ खड़ा हूँ। रिश्ते अपनी जगह हैं, पर मिशन उनसे बड़ा है। व्यक्तिगत और पारिवारिक हितों से ऊपर पार्टी और आंदोलन का हित रखना मेरी ज़िम्मेदारी है।

उस समय मैंने ख़ुद को सोशल मीडिया से दूर कर लिया था, इसलिए आपके उस पोस्ट को रिपोस्ट नहीं कर पाया। मेरी उस चुप्पी को ग़लत समझा गया, और अफ़वाहों को जगह मिली। अगर इससे आपको ठेस पहुँची है, तो मैं उसके लिए आपसे क्षमा चाहता हूँ।

मैं सिर्फ़ आपके नेतृत्व में फिर से पार्टी और मिशन की सेवा का अवसर चाहता हूं। विश्वास शब्दों से नहीं, काम से बनता है, और मैं उसे अपने आचरण और अपनी मेहनत से साबित करूँगा।

बाबा साहेब का मिशन, मान्यवर साहेब का रास्ता, और आपका नेतृत्व। यही मेरी राजनीति है।

जय भीम।  
जय बसपा।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed