फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akash Anand to formulate election campaign strategy with social media team.

UP: आकाश आनंद तैयार करेंगे सोशल मीडिया टीम संग चुनाव प्रचार की रणनीति, बसपा सरकार की उपलब्धियां बताएंगे

Fri, 31 Jul 2026 08:39 AM IST
Ishwar Ashish Bhartiya अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 31 Jul 2026 08:39 AM IST
सार

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद सोशल मीडिया टीम को मजबूत करने में जुटे हैं। वह यूपी विधानसभा चुनाव की तैयारियों में जुट गए हैं। सोशल मीडिया के जरिये आकाश बसपा सरकार की उपलब्धियों को जन-जन तक पहुंचाएंगे।

विज्ञापन
UP: Akash Anand to formulate election campaign strategy with social media team.
बसपा के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद। - फोटो : amar ujala

विस्तार

बहुजन समाज पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक आकाश आनंद ने यूपी की जिम्मेदारी मिलने के बाद विधानसभा चुनाव की तैयारियों के लिए सारे कील-कांटे दुरुस्त करने शुरू कर दिए हैं। पार्टी के प्रचार अभियान को धार देने के लिए आकाश जल्द दिल्ली में सोशल मीडिया की कोर टीम के साथ मंथन करेंगे।

विज्ञापन


इस बार अपने प्रचार में आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस की मदद भी लेने की तैयारी है ताकि युवाओं को पार्टी के विचारों और मायावती के शासनकाल की उपलब्धियों को आसान तरीके से बताया जा सके।
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - संपत्ति के झूठे प्रचार पर नपेंगे बिल्डर, यूपी रेरा की छमाही रिपोर्ट जारी करते हुए चेयरमैन ने चेताया
विज्ञापन
विज्ञापन


ये भी पढ़ें - अगस्त के पहले सप्ताह से फिर जोर पकड़ेगा मानसून, गुरुवार को पूरे प्रदेश में चली पुरवाई; जारी हुए पूर्वानुमान


आगामी विधानसभा चुनाव के दृष्टिगत आकाश अपनी टीम को मजबूत करने की कवायद में जुटे हैं ताकि दिल्ली में हुए छात्रों के प्रदर्शन के बाद युवाओं तक पार्टी की पहुंच कायम की जा सके।

पार्टी बताएगी कि बसपा युवाओं के भविष्य को लेकर फ्रिकमंद है और अन्य दलों की तरह उन्हें भड़का कर कानूनी कार्रवाई के दायरे में आने से बचाती है। इसके जरिये खासकर आजाद समाज पार्टी की घेराबंदी की जाएगी जो बसपा के लिए बड़ी चुनौती बनती जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed