फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Akhilesh says if UP is looted, elections will never be held again; the election was looted in Bengal, and

UP: अखिलेश बोले- यूपी में लूट हो गई तो फिर कभी नहीं होंगे चुनाव, बंगाल में चुनाव लूटा; बिहार में बेईमानी की

Sat, 13 Jun 2026 09:30 AM IST
Akash Dwivedi अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Sat, 13 Jun 2026 09:30 AM IST
सार

पूर्व मुख्यमंत्री ने भाजपा पर चुनाव में गड़बड़ी और बेईमानी के आरोप लगाए। उन्होंने कहा कि पंचायत चुनाव में देरी राजनीतिक कारणों से हो रही है। महंगाई, बिजली, डीजल, खाद और स्मार्ट मीटर जैसे मुद्दों पर भी सरकार को घेरा। विदेश नीति और आर्थिक मामलों को लेकर भी केंद्र सरकार की आलोचना की।

विज्ञापन
UP: Akhilesh says if UP is looted, elections will never be held again; the election was looted in Bengal, and
अखिलेश का भाजपा पर तंज। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष एवं पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने शुक्रवार को उर्मिला गार्डन का उद्घाटन किया। उन्होंने पूर्व सांसद कुंवर देवेंद्र सिंह चौधरी और उनके समर्थकों की पार्टी में वापसी कराई। पूर्व मुख्यमंत्री ने बंगाल में हुए विधानसभा चुनाव पर निशाना साधते हुए कहा कि भाजपा ने बंगाल में चुनाव लूटा है और बिहार चुनाव में बेईमानी की। अगर यही लूट और बेईमानी यूपी में भी हो गई तो भविष्य में कभी चुनाव नहीं होंगे। इसलिए भाजपा महिला आरक्षण बिल के साथ डिलिमिटेशन (परिसीमन) ला रही थी। 

विज्ञापन


ये ऐसी लोकसभा बनाना चाहते हैं, जिससे विपक्ष के नेता जीत न पाए। पंचायत चुनाव में देरी के सवाल पर बोले कि पंचायत चुनाव में देरी इसलिए हो रही है क्योंकि इनका वन नेशन, वन इलेक्शन का फार्मूला फेल हो गया है। गांव के लोग भाजपा को सबक सिखाने के लिए तैयार है। उन्हें खाद की बोरी और डीजल नहीं मिल रहा। स्मार्ट मीटर लगाकर लूटने की तैयारी में थे। ग्रामीण अंचल में इनकी बुरी तरह हार होगी, इसलिए घबरा गए हैं।

विज्ञापन

 

20 प्रतिशत इथेनॉल की मिलावट की जा रही

केंद्र सरकार के 12 साल पूरे होने के सवाल पर कहा कि सरकार की बस यही उपलब्धि है कि डीजल-पेट्रोल, खाद, सिलिंडर ऐतिहासिक महंगाई पर बिक रहे हैं। पेट्रोल में भी 20 प्रतिशत इथेनॉल की मिलावट की जा रही है। पश्चिमी एशिया में चल रहे युद्ध में भारतीयों की मौत पर कहा कि यह हमारी विदेश नीति की चूक रही। अगर भारत मजबूती से खड़ा होता और युद्ध रोकने में कामयाब रहता तो लोगों की जान बच जाती। वहीं, अर्थव्यवस्था पर संकट नहीं आता। भारत युद्ध रोकने में कामयाब रहता तो पीएम मोदी को विश्व गुरु माना जाता।

भाजपा के मेक इन इंडिया नारे पर तंज कसते हुए कहा कि इनके मुंह पर स्वदेशी है, लेकिन ये मन से विदेशी है। उन्होंने राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ का नाम लिए बगैर कहा कि जो अनरजिस्टर्ड लोग स्वदेशी-स्वदेशी बोलते थे, अब वो कहां है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed