{"_id":"6ad1dd4b151a65fc28000914","slug":"up-akhilesh-yadav-says-we-are-not-against-the-sir-we-oppose-the-conspiracy-being-hatched-through-it-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"यूपी: अखिलेश यादव बोले- हम एसआईआर के खिलाफ नहीं, इसके जरिये हो रही साजिश का विरोध करते हैं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
यूपी: अखिलेश यादव बोले- हम एसआईआर के खिलाफ नहीं, इसके जरिये हो रही साजिश का विरोध करते हैं
Fri, 16 Oct 2026 01:46 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
चंद्रभान यादव, अमर उजाला, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 16 Oct 2026 01:46 PM IST
सार
अखिलेश यादव ने कहा कि भाजपा के लोगों की चोरी पकड़ ली गई है इसलिए ये लोग घबराए हुए हैं। ये लोग जानते हैं कि उनका कोर वोटर भी इनसे दूर जा रहा है इसलिए ये धांधली कर रहे हैं।
विज्ञापन
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव
- फोटो : amar ujala
विस्तार
सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने कहा कि चुनाव आयोग पहले विशेष गहन पुनरीक्षण के जरिये लोगों के नाम काट रहा है और फिर जोड़ने के नाम पर धांधली करने की साजिश रच रहा है। उन्होंने कहा कि एक वोटर के नाम कई जगह जोड़े जा रहे हैं जिससे कि भाजपा के पक्ष में फर्जी मतदान करवाया जा सके।
अखिलेश यादव ने प्रेस कांफ्रेंस में एक युवा को बुलाया और कहा कि इनका वोट कई जगह है जिसका खुलासा इन्होंने खुद किया है। ये युवा एक जगह ही वोट करेगा पर जहां-जहां इनका नाम है वहां कोई और भाजपा के पक्ष में मतदान करेगा। उन्होंने कहा कि हम एसआईआर के खिलाफ नहीं हैं बल्कि इसके जरिये चुनाव लूटने की जो साजिश हो रही है उसके खिलाफ हैं। इस मौके पर अलग-अलग दलों के नेता सपा में शामिल हो गए।
ये भी पढ़ें - सीएम योगी का कांग्रेस पर हमला, बोले- लोकतंत्र में सत्ता का मार्ग जनादेश से निकलता है, अराजकता से नहीं
विज्ञापन
ये भी पढ़ें - रक्षामंत्री का राहुल गांधी पर हमला, बोले- नौजवानों की ऊर्जा को अराजकता बढ़ाने में लगा रहे हैं
उन्होंने कहा कि भाजपा के लोगों की चोरी पकड़ ली गई है इसलिए ये लोग घबराए हुए हैं। ये लोग जानते हैं कि उनका कोर वोटर भी इनसे दूर जा रहा है इसलिए ये धांधली कर रहे हैं क्योंकि कोई भी सच्चा सनातनी मंदिर में दान चोरी नहीं कर सकता है। अब जनता इन्हें ठीक से पहचान चुकी है।
ये नेता सपा में हुए शामिल
- शामे अली (बसपा-पीलीभीत), रवि प्रताप (बदायूं), विद्युत अग्रहरि, राजपाल सैनी, पूर्व राज्यसभा संसाद, पूर्व मंत्री, नन्द किशोर पुंडीर (बसपा से गाजियाबाद के प्रत्याशी), कमल गौतम (अजाद समाज पार्टी), हरिवीर मालिक, भाजपा शामली, शोकेन्द्र, संजीव प्रधान रालोद, सीवान सैनी, खतौली, राजेन्द्र मलिक रालोद, विजेंद्र मलिक, शुभम मलिक।