सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Arvind Kejriwal acquitted in liquor scam, Sanjay Singh says PM Narendra Modi should apologize

UP: केजरीवाल शराब घोटाले में आरोप मुक्त, आप सांसद संजय सिंह बोले- देश से माफी मांगें पीएम नरेंद्र मोदी

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Ishwar Ashish Bhartiya Updated Fri, 27 Feb 2026 03:10 PM IST
विज्ञापन
सार

आप सांसद संजय सिंह ने आप नेता अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया के आरोप मुक्त करार दिए जाने पर कहा कि पीएम मोदी व भाजपा ने इन नेताओं को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा था। उन्हें इसके लिए माफी मांगनी चाहिए।

UP: Arvind Kejriwal acquitted in liquor scam, Sanjay Singh says PM Narendra Modi should apologize
आम आदमी पार्टी के राज्यसभा सांसद संजय सिंह - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

दिल्ली सरकार की आबकारी नीति में कथित भ्रष्टाचार के मामले में राउज एवेन्यू कोर्ट द्वारा पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और उप मुख्यमंत्री मनीष सिसोदिया के आरोप मुक्त करार दिए जाने पर आप सांसद संजय सिंह ने भाजपा पर हमला बोला।

Trending Videos


उन्होंने कहा कि आज अदालत ने अपने फैसले में कह दिया है कि अरविंद केजरीवाल और मनीष सिसोदिया और आम आदमी पार्टी के नेता ईमानदार हैं। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और भाजपा ने देश के सबसे ईमानदार दल आम आदमी पार्टी को बदनाम करने के लिए षड्यंत्र रचा और आज यह षड्यंत्र नाकाम हो गया। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अब अगर प्रधानमंत्री में जरा भी शर्म बची हो तो वह पूरे देश से माफ़ी मांगें और कहें कि उन्होंने आप को बदनाम करने के लिए यह षड्यंत्र रचा था। अरविंद केजरीवाल, मनीष सिसोदिया और पूरी आम आदमी पार्टी, भाजपा की तानाशाही के सामने चट्टान की तरह डटकर लड़ते रहे और आगे भी लड़ते रहेंगे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed