फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Assembly: CM Yogi said on the discussion going on on the vision document- 187 people spoke in this discussi

UP: 'दुनिया आगे बढ़ रही है, लेकिन वो परिवार में सिमटे', विजन 2047 में बहस में सीएम योगी ने बताई PDA की परिभाषा

Thu, 14 Aug 2025 02:26 PM IST
रोहित मिश्र अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ
अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 14 Aug 2025 02:26 PM IST
सार

 CM Yogi News: यूपी विधानसभा में विजन डॉक्यूमेंट पर हो रही चर्चा पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने कहा कि मैं सभी सदस्यों को इसके लिए धन्यवाद देता हूं।

विज्ञापन
UP Assembly: CM Yogi said on the discussion going on on the vision document- 187 people spoke in this discussi
यूपी विधानसभा में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ। - फोटो : amar ujala

विस्तार

UP Vidhan Sabha Session: यूपी विधानसभा में बीते 24 घंटे से हो रही विजन डॉक्यूमेंट पर हो रही चर्चा पर सीएम योगी ने जवाब दिया। उन्होंने कहा कि बीते 24 घंटे में 187 वक्ताओं ने इस पर अपने विचार रखे हैं। मैं सभी पक्ष और विपक्ष के नेताओं को धन्यवाद देता हूं। 

विज्ञापन


अलग-अलग विचारधारा के आए विचार
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण के प्रारंभ में सदन के सभी सदस्यों को धन्यवाद दिया। बीते 24 घंटे में चर्चा में 187 सदस्यों ने भाग लिया। यह जरूरी है कि सदस्य इसमें भाग लें और इसमें रुचि लें। इस चर्चा ने 24 घंटे में साबित किया है कि भले ही हमारी विचारधारा अलग हो पर प्रदेश के विकास के लिए हम सभी साथ हैं। ये इस चर्चा से संदेश निकला है।
विज्ञापन

विज्ञापन
विज्ञापन

उम्मीदों का केंद्र बना उत्तर प्रदेश

मुख्यमंत्री योगी ने कहा कि प्रदेश में पहली इनवेस्ट समिट का उद्धाटन करते हुए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा था कि देश की सबसे बड़ी आबादी वाला प्रदेश अब पूरे देश की उम्मीदों का केंद्र बन चुका है। कल स्वतंत्रता दिवस के 78 वर्ष पूरे होने जा रहे हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने संकल्प लिया है कि 2047 तक भारत को एक विकसित राज्य बनना है। हम सभी जानते हैं कि ऐसा तभी हो सकता है जब सभी अपनी जिम्मेदारी निभाएं। बीते 24 घंटे में सदन में हुई चर्चा विकसित भारत के संकल्प को पूरा करने में एक योगदान है।

रात भर जागकर सदस्यों ने लिया भाग 

इस चर्चा में सत्ता पक्ष और विपक्ष के लोगों ने रुचि ली और कई सदस्यों ने तो रात भर जग कर सदन का संचालन किया। देश में खुशहाली हो तरक्की हो और इसमें प्रदेश का हर नागरिक इसका हिस्सा हो ये हमारा उद्देश्य है। उन्होंने कहा कि 1947 से 2047 तक इन 100 वर्षों में देश ने कितनी लंबी यात्रा की इसका मूल्यांकन करने का ये सही समय है।

सपा के लोगों को कहा कूप मंडूक

इस मौके पर सीएम योगी ने नेता प्रतिपक्ष माता प्रसाद पांडेय पर तंज कसते हुए कहा कि वो जब अपनी विवेक से बोलते हैं तो अच्छा बोलते हैं। उन्होंने एक शेर के माध्यम से तंज कसा

बड़ा हसीन है उनकी जबान का जादू,
लगा के आग बहारों की बात करते हैं।
जिन्होंने रात में बेखौफ बस्तियां लूटीं,
वही नसीब के मारों की बात करते हैं।


उन्होंने सपा पर तंज कसते हुए कहा कि ये लोग कूप मंडूक हैं। अब वो पीडीए की बात करते हैं जिसका मतलब है कि परिवार डेवलपमेंट अथॉरिटी। पूरी दुनिया आगे बढ़ रही है और ये लोग परिवार डेवलेपमेंट अथॉरिटी की तरह काम कर रहे हैं।
 

जनता की आंखों में धूल झोंक रहा है पीडीए का नारा

सीएम योगी ने कहा कि बीते आठ वर्षों में पीडीए समाज से आने वाले लोगों को मजबूत करने का काम इस सरकार ने किया है। सपा सिर्फ नारे तक ही सीमित है। पहले के त्योहारों में चीन का सामान दुकानों में भर जाता था अब यूपी के कामगारों द्वारा बनाए गए कारीगरों का सामान बाजार में दिखता है। इससे उनके जीवन में बदलाव आया है। आप जब सैफई महोत्सव करते थे तो विदेशी बग्घी मंगाते थे। ये वह लोग हैं तो खुद को समाजवादी कहते थे। 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed