सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: ATS tightens noose on illegal conversions, including Chhangur's Syria connection and Swiss bank accounts.

यूपी: अवैध धर्मांतरण पर छांगुर के सीरिया कनेक्शन और स्विस बैंक खातों की होगी जांच, एटीएस ने कसा शिकंजा

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Thu, 23 Apr 2026 09:41 AM IST
विज्ञापन
सार

Chhangur case: अवैध धर्मांतरण के मामले में गिरफ्तार जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के सीरिया लिंक की जांच अभी बाकी है। साथ ही उसके विदेशी खातों की जांच होनी है। 

UP: ATS tightens noose on illegal conversions, including Chhangur's Syria connection and Swiss bank accounts.
जमालुद्दीन उर्फ छांगुर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

 अवैध धर्मांतरण के आरोपी जमालुद्दीन उर्फ छांगुर के सीरिया लिंक की जांच अधूरी है। उसके करीबी नवीन रोहरा के स्विस बैंक खातों की जांच भी एटीएस पूरी नहीं कर सकी है। एटीएस ने छांगुर और उसके करीबियों पर कानूनी शिकंजा कसा है।

Trending Videos


नवीन रोहरा एक शिपिंग कंपनी से जुड़ा था, जिसके सीरिया निवासी मालिक की छानबीन बाकी है। इसी कंपनी के जरिये नवीन को करोड़ों रुपये मिले थे, जिससे छांगुर ने बलरामपुर में जमीनें खरीदीं। एसटीएफ की पिछली जांच में नवीन रोहरा के सीरिया की शिपिंग कंपनी से कनेक्शन और तीन स्विस बैंक खातों का पता चला। यह शिपिंग कंपनी महज मुखौटा थी।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके जरिये नवीन के विदेशी बैंक खातों में भेजी गई रकम अवैध धर्मांतरण के लिए फंडिंग की ओर इशारा कर रही थी। नवीन रोहरा केवल सातवीं पास था, जिससे उसका करोड़ों रुपये कमाना शक के घेरे में आया। यह रकम कई खातों में रूट होकर स्विस बैंक खातों में भेजी गई। फिर इसे भारत मंगाकर जमीनें खरीदी गईं। एसटीएफ की जांच में 100 करोड़ रुपये से अधिक की रकम खपाने के सुराग मिले।

छांगुर मामले में ईडी ने नवीन की पत्नी नीतू रोहरा की 13.02 करोड़ रुपये की चल-अचल संपत्तियों को जब्त किया था। ईडी की जांच में सामने आया कि छांगुर और नवीन रोहरा ने संदिग्ध स्रोतों से करोड़ों रुपये हासिल किए। इसके लिए उन्होंने दुबई स्थित यूनाइटेड मरीन एफजेडई कंपनी के बैंक खातों का इस्तेमाल किया। 21.08 करोड़ रुपये नवीन रोहरा के भारतीय बैंकों के एनआरआई/एनआरओ खातों में मंगाए गए। इसी रकम से नीतू और छांगुर के नाम से जमीनें खरीदी गईं।

विदेशी फंडिंग की आशंका
आशंका जताई गई थी कि कुछ विदेशी इस्लामिक संगठनों ने नेपाल सीमा पर अपनी पैठ बनाने के लिए यह साजिश रची थी। नवीन रोहरा के सीरिया लिंक और स्विस बैंक खातों की जांच अभी भी अधूरी है। एटीएस को इन महत्वपूर्ण पहलुओं की तह तक पहुंचना बाकी है। यह जांच अवैध धर्मांतरण के बड़े नेटवर्क को उजागर करने में सहायक होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed