सब्सक्राइब करें

कमेंट

कमेंट X

😊अति सुंदर 😎बहुत खूब 👌अति उत्तम भाव 👍बहुत बढ़िया.. 🤩लाजवाब 🤩बेहतरीन 🙌क्या खूब कहा 😔बहुत मार्मिक 😀वाह! वाह! क्या बात है! 🤗शानदार 👌गजब 🙏छा गये आप 👏तालियां ✌शाबाश 😍जबरदस्त
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Body of Sanitation Worker Found in Drain Near Police Outpost who Missing for Three Days in Gonda

Gonda News: पुलिस चौकी के पास नाले में मिली सफाई कर्मी की लाश, तीन दिन से लापता था; पुलिस कर रही जांच

अमर उजाला नेटवर्क, गोंडा Published by: Bhupendra Singh Updated Thu, 23 Apr 2026 12:26 PM IST
विज्ञापन
सार

गोंडा में पुलिस चौकी के पास नाले में सफाई कर्मी की लाश मिली। वह तीन दिन से लापता था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Body of Sanitation Worker Found in Drain Near Police Outpost who Missing for Three Days in Gonda
मौके पर जांच करती फोरेंसिक टीम, मौजूद पुलिस व लोगों की भीड़। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के गोंडा में तीन दिन से लापता नगर पालिका के सफाई कर्मी का शव बृहस्पतिवार की सुबह नाले में पड़ा मिला। परिजनों ने हत्या की आशंका जताई है। उन्होंने पुलिस से कार्रवाई की मांग की। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Trending Videos


घटना नगर कोतवाली के सेमरा चौकी के पास की है। यहां शमशेर बाल्मीकि के बेटे पिंटू बाल्मीकि (42) की लाश नाले में पड़ी मिली। वह रानी बाजार का रहने वाला था। नगर पालिका में आउट सोर्सिंग पर सफाई कर्मी के पद पर काम करता था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


परिजनों के अनुसार, 20 अप्रैल की शाम ड्यूटी से घर लौटने के बाद वह करीब 6 बजे सामान लेने के लिए बाजार जाने की बात कहकर निकला था। लेकिन, देर रात तक वापस नहीं लौटा। परिजनों ने तलाश शुरू की, लेकिन कहीं पता नहीं चला। अगले दिन नगर कोतवाली में गुमशुदगी की तहरीर दी। 

सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को नाले से निकलवाकर पोस्टमार्टम के लिए भेजा। मृतक के भाई राजू बाल्मीकि ने हत्या की आशंका जताई है। नगर कोतवाल विंदेश्वरी मणि त्रिपाठी ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद आगे की विधिक कार्रवाई की जाएगी। मामले की जांच की जा रही है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed