सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: B.Ed. Joint Entrance Exam results declared; four lakh candidates appeared—check results here.

UP: उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम जारी, अलीगढ़ की वंदना सिंह बनीं टॉपर; देखें रिजल्ट

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 16 Jun 2026 03:38 PM IST
विज्ञापन
सार

बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा का परिणाम जारी कर दिया गया है। परीक्षा में करीब चार लाख अभ्यर्थियों ने भाग लिया था। अब काउंसलिंग प्रक्रिया की तैयारी शुरू होगी, जिसके आधार पर महाविद्यालयों में प्रवेश मिलेगा। अभ्यर्थियों को दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश संबंधी आधिकारिक सूचनाओं पर लगातार नजर बनाए रखने की सलाह दी गई है।

UP: B.Ed. Joint Entrance Exam results declared; four lakh candidates appeared—check results here.
उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

उत्तर प्रदेश बीएड संयुक्त प्रवेश परीक्षा 2025 का परिणाम जारी कर दिया गया है। लखनऊ में आयोजित कार्यक्रम में उच्च शिक्षा मंत्री योगेन्द्र उपाध्याय और उच्च शिक्षा राज्य मंत्री रजनी तिवारी ने परिणाम घोषित किया। इस वर्ष परीक्षा में वंदना सिंह ने प्रथम स्थान प्राप्त कर प्रदेश में शीर्ष स्थान हासिल किया। वहीं दूसरा स्थान नितिन पचौरी को मिला। खास बात यह रही कि दोनों अभ्यर्थी अलीगढ़ के निवासी हैं।



प्रदेशभर में 31 मई को आयोजित इस प्रवेश परीक्षा में लगभग चार लाख अभ्यर्थी शामिल हुए थे। परिणाम घोषित होने के बाद अभ्यर्थी आधिकारिक पोर्टल पर जाकर अपना स्कोर और रैंक देख सकते हैं। अब काउंसलिंग प्रक्रिया की तैयारी शुरू होगी, जिसके माध्यम से अभ्यर्थियों को उनकी रैंक और सीटों की उपलब्धता के आधार पर बीएड महाविद्यालयों में प्रवेश दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन


विज्ञापन


उच्च शिक्षा विभाग ने अभ्यर्थियों को सलाह दी है कि वे काउंसलिंग कार्यक्रम, दस्तावेज सत्यापन और प्रवेश प्रक्रिया से संबंधित सभी आधिकारिक सूचनाओं पर नियमित रूप से नजर बनाए रखें। परिणाम घोषित होने के बाद सफल अभ्यर्थियों में खुशी का माहौल है और अब उनकी निगाहें आगामी काउंसलिंग प्रक्रिया पर टिकी हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed