{"_id":"6ae483249be82f9eab0a4e7e","slug":"up-big-news-home-minister-amit-shah-in-lucknow-akhilesh-yadav-on-ucc-2026-10-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP Big News: \"बेईमानी से भाजपा जीती छह सीटें\", दीपावली-छठ पर यूपी में चलेंगी अतिरिक्त बसें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP Big News: "बेईमानी से भाजपा जीती छह सीटें", दीपावली-छठ पर यूपी में चलेंगी अतिरिक्त बसें
Fri, 30 Oct 2026 05:20 PM IST
Ishwar Ashish Bhartiya
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ
Published by: Ishwar Ashish Bhartiya
Updated Fri, 30 Oct 2026 05:20 PM IST
सार
गृहमंत्री अमित शाह ने कहा कि भाजपा को 2027 में हटाना असंभव है। भाजपा यूपी में अंगद का पांव हो चुकी है। अब इसे हटाया नहीं जा सकता है। पढ़ें, यूपी की बड़ी खबरें
विज्ञापन
- फोटो : amar ujala
विस्तार
गृहमंत्री अमित शाह ने यूपी चुनाव की तैयारियों को लेकर लखनऊ का दौरा किया और भाजपा कार्यसमिति की बैठक में शामिल हुए। जहां उन्होंने आगामी यूपी चुनाव को लेकर भाजपा कार्यकर्ताओं से फीडबैक लिया और कार्यकर्ताओं को संबोधित किया। उनके दौरे के कारण प्रदेश का सियासी तापमान काफी चढ़ा हुआ रहा। कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उन्होंने 2027 में तीसरी बार प्रदेश में सरकार बनने पर राज्य में समान नागरिक संहिता लागू करने का एलान किया जिस पर सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने पलटवार किया। अखिलेश यादव ने यूपी एमएलसी चुनाव में भाजपा पर बेईमानी करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि भाजपा 2027 में किसी लायक नहीं बचेगी।
विज्ञापन
वहीं, प्रदेश की जनता को राहत देते हुए योगी सरकार ने दीपावली और छठ पर अतिरिक्त बसें चलाने की घोषणा की। जनता को यह सुविधा 17 नवंबर तक मिलती रहेगी। मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने एक बयान में दावा किया कि 2017 के बाद प्रदेश की कानून व्यवस्था में बड़ा बदलाव हुआ है। यही कारण है कि अब प्रदेश में रात में भी बाजार खुले रहते हैं। ये दिखाता है कि व्यापारियों में खौफ खत्म हो चुका है।
विज्ञापन
यूपी में 3 नवंबर को होने वाली विशेष शिक्षक पात्रता परीक्षा में शामिल होने के लिए सेवारत शिक्षकों व स्पेशल एजुकेटर्स के लिए अवकाश की घोषणा की गई है। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया गया है। शिक्षक संगठन लंबे समय से इसकी मांग कर रहे थे।
विज्ञापन
सपा नेता आजम खां की मुश्किलें कम होने का नाम नहीं ले रही हैं। अब प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मामले में पुलिस ने आजम खां को हिरासत में लेने के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। पढ़ें, यूपी की बड़ी खबरें
गृहमंत्री अमित शाह का एलान: यूपी में लागू करेंगे यूसीसी, 30 अक्तूबर का खूनी इतिहास याद दिलाया
लखनऊ में भाजपा कार्यसमिति की बैठक को संबोधित करते हुए गृहमंत्री अमित शाह ने बड़ा एलान किया है। उन्होंने कहा कि 2027 में यूपी में तीसरी बार सरकार बनने पर प्रदेश में समान नागरिक संहिता लागू करेंगे। उन्होंने कहा कि भाजपा को यूपी से कोई हटा नहीं सकता है। यूपी में 30 अक्तूबर का बड़ा योगदान है। आज के ही दिन 1990 में अयोध्या में राम भक्तों पर गोलियां चलाई गई थीं। पढ़ें पूरी खबर
विधान परिषद चुनाव: अखिलेश बोले- धूमधाम मचाने वाले धड़ाम से गिरे, भाजपा पांच सीट नहीं 50 जिलों में हारी
यूपी विधान परिषद चुनाव में 5 सीटों पर जीत से उत्साहित सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव ने भाजपा पर हमलावर होते हुए कहा कि ये धूमधाम मचाने वाले लोग इन चुनाव में धड़ाम से गिर गए। भाजपा सिर्फ 5 सीट ही नहीं हारी है बल्कि 50 जिलों में हारी है। उन्होंने कहा कि एमएलसी चुनाव में सपा जनता के समर्थन से जीती है जबकि जनता में संदेश ये गया है कि भाजपा ने इन चुनाव में छल करके छह सीटें जीती हैं। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: सीएम योगी बोले- प्रदेश में अब रात में भी खुले रहते हैं बाजार, व्यापारियों के अंदर से खत्म हुआ खौफ
मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने 2017 के पश्चात रात में जगमगाते बाजारों को व्यापारी के विश्वास का प्रकाश बताया है। मुख्यमंत्री ने सोशल मीडिया प्लेटफार्म 'एक्स' पर पोस्ट कर पूर्ववर्ती सरकार की कार्यपद्धति पर सवालिया निशान खड़ा किया। उन्होंने कहा कि 2017 से पहले अपराध और असुरक्षा के कारण सूर्यास्त के साथ व्यापारिक गतिविधियां सीमित होने लगती थीं। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: विशेष टीईटी में शामिल होने के लिए सेवारत शिक्षकों व स्पेशल एजुकेटर्स को मिलेगा अवकाश, आदेश जारी
विशेष टीईटी में शामिल होने के लिए सेवारत शिक्षकों व स्पेशल एजुकेटर्स को तीन नवंबर को विशेष अवकाश मिलेगा। शासन ने इस संबंध में आदेश जारी कर दिया है। पढ़ें पूरी खबर
यूपी: दीपावली-छठ पर 12 दिन तक चलेंगी अतिरिक्त बसें, चालकों-परिचालकों को मिलेगा 4800 रुपये तक प्रोत्साहन
दीपावली और छठ पर्व पर यात्रियों की भीड़ को देखते हुए परिवहन निगम अतिरिक्त बसों का संचालन करेगा। परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने छह से 17 नवंबर तक प्रदेश में अधिक से अधिक बसें चलाने के निर्देश दिए हैं। दिल्ली से पूर्वांचल के साथ ही लखनऊ और कानपुर के लिए भी अतिरिक्त बसें चलाई जाएंगी। पढ़ें पूरी खबर
आजम खां को हिरासत में लेने के लिए पुलिस पहुंची कोर्ट, ईडी की एफआईआर में पूछताछ की तैयारी
प्रवर्तन निदेशालय (ईडी) की ओर से दर्ज कराई गई एफआईआर के मामले में पुलिस ने सपा नेता आजम खां को हिरासत में लेने के लिए एमपी-एमएलए कोर्ट में प्रार्थना पत्र दिया। कोर्ट ने इस पर सुनवाई के लिए सोमवार की तारीख तय की है। पढ़ें पूरी खबर