सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Minister of State says, "I'm not fond of sweets." Bees kill umpire; Yadav's love story

UP Big News: राज्यमंत्री बोले- मुझे मीठे का शौक नहीं, मधुमक्खियों ने ली अंपायर की जान; यादव जी की लव स्टोरी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: आकाश द्विवेदी Updated Thu, 19 Feb 2026 06:04 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News: Minister of State says, "I'm not fond of sweets." Bees kill umpire; Yadav's love story
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

एक बार फिर बढ़ी तारीख, मतदाता सूची का प्रकाशन अब 15 अप्रैल को

पंचायत चुनाव के चल रहे मतदाता पुनरीक्षण:2025 अभियान की समय सीमा बढ़ा दी गई। अब दावे और आपत्तियों के निस्तारण समेत अन्य कार्यवाही 27 मार्च तक होगी। 28 मार्च को राज्य निर्वाचन आयोग अंतिम सूची प्रकाशित करेगा। आयोग ने 18 दिसंबर को प्रारंभिक पुनरीक्षण सूची जारी की थी।

विज्ञापन
विज्ञापन


इसमें पिछले चुनाव की अपेक्षा कुल 40.19 लाख मतदाता बढ़े थे। सूची को लेकर आयोग ने दावे और आपत्तियां मांगी थीं। लाखों दावे व आपत्तियां आई हैं। पहले छह फरवरी को अंतिम सूची प्रकाशित की जानी थी लेकिन आयोग अब समयसीमा बढ़ा दी है। पढ़ें पूरी खबर
 

UP Big News: Minister of State says, "I'm not fond of sweets." Bees kill umpire; Yadav's love story
जयंत चौधरी व नरेश टिकैत - फोटो : अमर उजाला

BKU-RLD में पहली बार जुबानी जंग

मुजफ्फरनगर में भारतीय किसान यूनियन के राष्ट्रीय अध्यक्ष नरेश टिकैत ने केंद्रीय राज्यमंत्री और राष्ट्रीय लोक दल अध्यक्ष जयंत चौधरी पर टिप्पणी करते हुए कहा कि वह सरकार में हैं, इसलिए उन्हें सरकार की बात करनी पड़ती है। उन्होंने उदाहरण देते हुए कहा कि उनकी स्थिति 'हलवाई के ततैया' जैसी है, जो अपने हलवाई को नहीं काटता। उनका यह बयान भारत-अमेरिका समझौते के मुद्दे पर जयंत चौधरी की भूमिका को लेकर सामने आया और सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो गया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Minister of State says, "I'm not fond of sweets." Bees kill umpire; Yadav's love story
भतीजी के मेहंदी कार्यक्रम में डांस करते राजपाल यादव - फोटो : सोशल मीडिया

शाहजहांपुर में भतीजी के वैवाहिक कार्यक्रम में थिरके अभिनेता राजपाल यादव

चेक बाउंस मामले में जेल से जमानत पर बाहर आए अभिनेता राजपाल यादव अपनी भतीजी की शादी में अपने पैतृक गांव कुंडरा आए हुए हैं। बुधवार की शाम मेहंदी के कार्यक्रम में राजपाल यादव ने परिवार की महिलाओं के साथ जमकर डांस किया। उनका डांस करते वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। पढ़ें पूरी खबर
 

UP Big News: Minister of State says, "I'm not fond of sweets." Bees kill umpire; Yadav's love story
फोटो 2 फिल्म यादव जी की लव स्टोरी का विरोध करते विश्व यादव परिषद के पदाधिकारी। स्रोतः स्वयं

यूपी में 'यादव जी की लव स्टोरी' का विरोध

आगामी 27 फरवरी को रिलीज होने वाली फिल्म 'यादव जी की लव स्टोरी' को लेकर उत्तर प्रदेश के फिरोजाबाद और मैनपुरी जिलों में विरोध हो रहा है। विश्व यादव परिषद और यादव महासभा ने फिल्म में यादव समाज को गलत और आपत्तिजनक तरीके से प्रस्तुत करने का आरोप लगाते हुए प्रशासन के माध्यम से मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ को ज्ञापन सौंपा है। दोनों संगठनों ने फिल्म के प्रदर्शन पर रोक लगाने और गहन जांच की मांग की है, अन्यथा सामाजिक वैमनस्य फैलने की आशंका जताई है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Minister of State says, "I'm not fond of sweets." Bees kill umpire; Yadav's love story
मधुमक्खी (फाइल फोटो) - फोटो : ANI

क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों का हमला, अंपायर की मौत; कई खिलाड़ी हुए घायल

उत्तर प्रदेश के उन्नाव जिले में क्रिकेट मैच के दौरान मधुमक्खियों के झुंड ने हमला कर दिया, जिसमें 65 वर्षीय अंपायर मणिक गुप्ता की मौत हो गई, जबकि 15 से 20 खिलाड़ी घायल हो गए। यह घटना बुधवार शाम शुक्लागंज क्षेत्र के सप्री मैदान में हुई।

पुलिस के मुताबिक, कानपुर निवासी मणिक गुप्ता मैच में अंपायरिंग कर रहे थे, तभी अचानक मधुमक्खियों का झुंड मैदान पर मौजूद खिलाड़ियों और अधिकारियों पर टूट पड़ा। हमले के बाद मैदान में अफरातफरी मच गई और खिलाड़ी व दर्शक जान बचाने के लिए इधर-उधर भागने लगे। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Minister of State says, "I'm not fond of sweets." Bees kill umpire; Yadav's love story
यूपी बोर्ड उत्तर पुस्तिका। - फोटो : अमर उजाला।

पहली बार एआई की निगरानी में होंगी कॉपी चेक, रिजल्ट पर भी पड़ेगा असर, ऐसे जांची जाएंगी कॉपियां

सीबीएसई ने 12वीं बोर्ड परीक्षा के मूल्यांकन में तकनीकी बदलाव करते हुए इस बार कॉपियों की जांच एआई (आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस) निगरानी में करने का निर्णय लिया है। इसके तहत उत्तर प्रदेश सहित देशभर के मूल्यांकन केंद्रों पर तैयारियां पूरी कर ली गईं।

नई व्यवस्था में परीक्षा समाप्त होने के बाद सभी कॉपियां पहले स्कैन की जाएंगी। प्रत्येक कॉपी को एक यूनिक आईडी दी जाएगी, जिससे परीक्षार्थी की पहचान गोपनीय रहेगी। इसके बाद स्कैन की गई कॉपियां सुरक्षित सर्वर के माध्यम से सीधे परीक्षक की स्क्रीन पर उपलब्ध होंगी। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Minister of State says, "I'm not fond of sweets." Bees kill umpire; Yadav's love story
सपा नेता शिवपाल सिंह यादव। - फोटो : यूपी विधानसभा के यूट्यूब चैनल से

शिवपाल बोले- मंत्री जी के नहीं मेरे कहने पर सिंचाई के लिए अफसरों ने छोड़ा पानी

सपा नेता शिवपाल सिंह यादव ने कहा कि योगी सरकार की ओर से सिंचाई और बाढ़ नियंत्रण के लिए पेश किए गए बजट में भ्रष्टाचार, अक्षमता और दिखावटीपन ज्यादा है। कई योजनाओं में वास्तविक व्यय कम हुआ है। रखरखाव और मेंटीनेंस में कटौती की गई है। बजट में बुंदेलखंड और पूर्वांचल के बजट में कटौती की गई है।

शिवपाल ने जलशक्ति मंत्री स्वतंत्र देव सिंह पर टिप्पणी करते हुए कहा कि मैंने सिंचाई के लिए नहरों में पानी छोड़ने के लिए आपको कॉल किया लेकिन पानी नहीं छोड़ा गया फिर मैंने खुद अधिकारियों को फोन किया तो पानी मिला। इतने समय तक मंत्री रहने के बाद भी अधिकारी आपकी नहीं सुनते कहीं तो कमी है।

UP Big News: Minister of State says, "I'm not fond of sweets." Bees kill umpire; Yadav's love story
भांजे संग मामी गई - फोटो : AI Generated

बेटे की शादी से पहले भांजे के साथ गई मामी, थाने के चक्कर काट रहा मामा

अलीगढ़ में सास-दामाद की प्रेम कहानी का मामला अभी शांत नहीं हुआ था। अब अतरौली में बेटे की शादी से पहले मामी अपने भांजे के साथ चली गई। पति महिला की तलाश में इधर-उधर भटक रहा है। थाने के भी चक्कर लगा रहा है। पुलिस ने नौ लोगों के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर महिला की तलाश शुरू कर दी है।

महिला के पति ने आरोप लगाते हुए बताया कि पालीमुकीमपुर क्षेत्र के एक गांव में उसका भांजा रहता है। भांजा अक्सर घर आता-जाता था। 25 जनवरी को उसकी पत्नी मायके गई थी। वहां से वापस लौटते समय उसका भांजा विक्रम मिल गया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Minister of State says, "I'm not fond of sweets." Bees kill umpire; Yadav's love story
व्यापारी रवि और किन्नर रेखा की फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला

एक कमरे में दो लाश, फंदे पर लटका था व्यापारी, बक्से में बोरी के अंदर मिला किन्नर का शव

बलिया के रानीगंज बाजार स्थित एक घर से बुधवार की शाम को जनरल स्टोर व्यापारी रवि गुप्ता (30) का फंदे से लटकता शव मिला। उसी कमरे से पुलिस ने दो दिन से गायब रेखा किन्नर का शव बरामद किया। घटना की सूचना पर एएसपी दक्षिणी कृपाशंकर, सीओ फहीम कुरैसी ने पहुंचकर जांच पड़ताल की। पुलिस व्यापारी की पत्नी को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है। पुलिस ने दोनों शवों को बरामद कर लिया। घटना की खबर मिलते ही मौके पर किन्नरों की भारी भीड़ जुट गई। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Minister of State says, "I'm not fond of sweets." Bees kill umpire; Yadav's love story
शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती - फोटो : अमर उजाला

अविमुक्तेश्वरानंद ने कसा तंज, 101 बटुकों का पूजन करने से नहीं धुल सकता माघ मेले में हुई घटना का पाप

प्रदेश के उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक द्वारा 101 बटुकों को घर पर बुलाकर अंगवस्त्रम और तिलक लगाकर पैर छूकर सम्मान करने पर शंकराचार्य अविमुक्तेश्वरानंद सरस्वती ने भाजपा सरकार पर जमकर निशाना साधा। कहा कि उन्होंने ये करके अपनी भावना दिखाई है और जताया कि जो प्रयागराज में हुआ वह पाप था उसको धोने के लिए मैं अपना प्रयास कर रहा हूं। इससे प्रयागराज में घटना का पाप नहीं धुल सकता है। 101 बटुकों पर पुष्पवर्षा कर और तिलक कर सम्मानित करना कोई कार्रवाई नहीं है, ये राजनीति है। पढ़ें पूरी खबर
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

Election
एप में पढ़ें

Followed