सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Rahul Gandhi uses offensive language against PM Modi; soldier wanders with his mother's severed h

UP Big News: राहुल गांधी ने पीएम मोदी को कहे आपत्तिजनक शब्द, मां का कटा हाथ लेकर घूम रहा जवान; भड़कीं इकरा हसन

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 20 May 2026 05:58 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News: Rahul Gandhi uses offensive language against PM Modi; soldier wanders with his mother's severed h
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos


विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: Rahul Gandhi uses offensive language against PM Modi; soldier wanders with his mother's severed h
रायबरेली में राहुल गांधी। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

संविधान की प्रति लेकर राहुल बोले- RSS और प्रधानमंत्री इसे फाड़ने की कोशिश कर रहे

रायबरेली के लोधवारी में सांसद राहुल गांधी ने वीरा पासी की प्रतिमा का लोकार्पण किया। बहुजन स्वाभिमान सभा को संबोधित किया। इस दौरान उन्होंने भाजपा, राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी पर जमकर निशाना साधा। राहुल गांधी ने संविधान की एक प्रति हाथ में लेकर कहा कि भाजपा, प्रधानमंत्री और आरएसएस इसे फाड़ने और फेंकने की कोशिश कर रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर  

UP Big News: Rahul Gandhi uses offensive language against PM Modi; soldier wanders with his mother's severed h
आइस बॉक्स में मां का कटा हाथ, ITBP के जवान को चाहिए इंसाफ - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

मां का कटा हाथ लेकर घूम रहा जवान, बिलखते हुए पुलिस आयुक्त से मांगा इंसाफ

कानपुर में आईटीबीपी जवान विकास सिंह मंगलवार दोपहर आइस बॉक्स में अपनी मां का कटा हुआ हाथ लेकर पुलिस कमिश्नर कार्यालय पहुंच गए। इससे पुलिस ऑफिस में सनसनी फैल गई। पुलिसकर्मी और फरियादियों की भीड़ जुट गई। जवान ने रोते हुए टाटमिल स्थित कृष्णा हॉस्पिटल में मां के इलाज में लापरवाही बरतने का आरोप लगाया।

इसके चलते उनके हाथ में संक्रमण फैल गया। उनकी जान बचाने के लिए एक अन्य अस्पताल में डॉक्टरों को उनका हाथ काटना पड़ा। पुलिस कमिश्नर रघुबीर लाल ने पूरा मामला जानने के बाद सीएमओ से जांच के लिए पत्र भेजा है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन

UP Big News: Rahul Gandhi uses offensive language against PM Modi; soldier wanders with his mother's severed h
कैराना सांसद इकरा हसन - फोटो : अमर उजाला

'हाथ मत लगाना, इतनी हिम्मत नहीं तुम्हारी', महिला थानाध्यक्ष के छूते ही भड़कीं सांसद इकरा हसन

सपा सांसद इकरा हसन ने मंगलवार को सहारनपुर में पुलिस कार्रवाई के खिलाफ कोतवाली सदर बाजार में धरना दिया। सपा कार्यकर्ताओं को जेल भेजे जाने से नाराज सांसद ने पुलिस पर संवेदनहीनता का आरोप लगाया और कहा कि जब तक सभी कार्यकर्ताओं को रिहा नहीं किया जाएगा, तब तक धरना जारी रहेगा। धरने के दौरान उनकी पुलिस अधिकारियों से तीखी नोकझोंक भी हुई। इसी बीच महिला थाना प्रभारी के छूने पर सांसद नाराज हो गईं और कहा, “हाथ मत लगाइए, इतनी हिम्मत नहीं है आपकी। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Rahul Gandhi uses offensive language against PM Modi; soldier wanders with his mother's severed h
बीटेक पास शातिर इंजीनियर गिरफ्तार - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

अश्लील सामग्री बेचने वाला इंजीनियर, 10 हजार Videos, 40 हजार Photos

हरदोई में इंस्टाग्राम और टेलीग्राम पर 21 चैनल बनाकर सात हजार लोगों को अश्लील सामग्री बेचने वाले बीटेक पास शातिर को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। उसके तीन बैंक खातों में 1.20 करोड़ रुपये भी मिले हैं। अब तक की जांच में 10 हजार आपत्तिजनक वीडियो और 40 हजार फोटो भी मिल चुके हैं। आरोपी प्रयागराज का रहने वाला है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Rahul Gandhi uses offensive language against PM Modi; soldier wanders with his mother's severed h
basti love story - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

जीत गया प्यार, शादी की जिद पर हफ्ते में दो बार टावर पर चढ़ी थी युवती

बस्ती के नगर बाजार में प्रेमी से रिश्ते की जिद लिए हफ्ते में दो बार मोबाइल टावर पर चढ़कर हंगामा करने वाली युवती का मंगलवार को निकाह पढ़ा गया। कई दिनों से सुर्खियों में चल रही यह हंगामेदार प्रेम कहानी अपने सुखद अंजाम पर पहुंच गई। आनन-फानन बंगलूरू से बस्ती पहुंचे प्रेमी के साथ पूरी रस्म-ओ-रवायत के बीच दोनों परिवारों की मौजूदगी में युवती का निकाह पढ़ाया गया। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Rahul Gandhi uses offensive language against PM Modi; soldier wanders with his mother's severed h
Deepika Murder - फोटो : अमर उजाला ग्राफिक्स

दीपिका हत्याकांड, बेटी को नहीं रखना था तो बता देते, मार क्यों डाला

कूड़ी खेड़ा गांव की बेटी दीपिका नागर की संदिग्ध हालात में मौत के मामले में परिजनों का आक्रोश लगातार बढ़ता जा रहा है। परिवार का कहना है कि यदि समय रहते न्याय नहीं मिला तो वे जनप्रतिनिधियों से लेकर मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ तक गुहार लगाएंगे। साथ ही चेतावनी दी कि आरोपियों के खिलाफ आंदोलन करने को भी मजबूर होंगे। घटना के बाद से गांव और आसपास के क्षेत्रों के लोग लगातार पीड़ित परिवार को सांत्वना देने पहुंच रहे हैं। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed