सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: New Dental College to Open in Saifai; Admissions for 50 BDS Seats; State Government Approval Received

UP: सैफई में खुलेगा नया डेंटल कॉलेज, बीडीएस की 50 सीट पर होगा दाखिला; प्रदेश सरकार से मिली मंजूरी

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Wed, 20 May 2026 05:17 PM IST
विज्ञापन
सार

सैफई स्थित चिकित्सा विश्वविद्यालय में नया सरकारी डेंटल कॉलेज शुरू होगा। यहां इसी साल से बीडीएस की 50 सीटों पर प्रवेश मिलेगा, जिसे आगे बढ़ाकर 100 किया जाएगा। कॉलेज में नौ विषयों में एमडीएस की पढ़ाई भी शुरू करने की तैयारी है, जिससे छात्रों और मरीजों दोनों को फायदा मिलेगा।

UP: New Dental College to Open in Saifai; Admissions for 50 BDS Seats; State Government Approval Received
सीएम योगी - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सैफई के उत्तर प्रदेश यूनिवर्सिटी ऑफ मेडिकल साइंसेज (यूपीयूएमएस) में नया डेंटल कॉलेज शुरू होगा।। केजीएमयू के बाद प्रदेश का यह दूसरा सरकारी डेंटल कॉलेज होगा। यहां बीडीएस की 50 सीट पर इसी साल से दाखिला शुरू होगा। भविष्य में इसे बढ़ाकर 100 सीट किया जाएगा। 



केजीएमयू के बाद सैफई के यूपीयूएमएस में डेंटल कॉलेज शुरू करने से आसपास के जिलों के मरीजों को सीधा फायदा मिलेगा। साथ ही यहां पढ़ाई करने वाले छात्र भी लाभान्वित होंगे। यहां पढ़ाई कर रहे मेडिकल छात्रों को डेंटल की बेसिक ट्रेनिंग हो सकेगी। अभी तक विश्वविद्यालय में सिर्फ पेरियोडोंटोलॉजी में एमडीएस की पढ़ाई होती है। कॉलेज बनने के बाद नौ विषय में एमडीएस की पढ़ाई शुरू करने की तैयारी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो अजय कुमार ने बताया ने विश्वविद्यालय  परिसर में एक डेंटल कॉलेज और अस्पताल स्थापित करने की सैद्धांतिक मंजूरी मिल गई है।  डेंटल काउंसिल ऑफ इंडिया (डीसीआई)  के मानदंडों के अनुसार 50 सीटों से शुरुआत होगी। 
विज्ञापन
Trending Videos


भविष्य में इसे बढ़ाकर 100 करने किया जाएगा। यह यूपी सरकार के तहत स्वतंत्र डेंटल कॉलेज और अस्पताल होगा। इसके लिए उन्होंने मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उप मुख्यमंत्री ब्रजेश पाठक, अपर मुख्य सचिव अमित कुमार घोष के प्रति आभार जताया है।

अभी तक सिर्फ केजीएमयू में बीडीएस 

अभी तक उत्तर प्रदेश सरकार के अधीन एकमात्र सरकारी डेंटल कॉलेज केजीएमयू है।। इसके अलावा केन्द्रीय कॉलेज के रूप में बीएचयू और अलीगढ़ मुस्लिम विश्वविद्यालय में बीडीएस की पढ़ाई होती है। ऐसे में डेंटल की पढ़ाई के लिए छात्रों को निजी कॉलेजों पर निर्भर रहना पड़ता है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed