UP Big News: एमएलसी चुनाव के छह भाजपा प्रत्याशी घोषित, एक परिवार के 5 लोगों की मौत; दिव्या मित्तल की नई पारी
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
भाजपा ने एमएलसी चुनाव के छह प्रत्याशी घोषित किए
उत्तर प्रदेश विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले चुनाव के लिए भारतीय जनता पार्टी ने छह और प्रत्याशियों के नाम घोषित कर दिए हैं। पार्टी ने वाराणसी, मेरठ, झांसी, आगरा और गोरखपुर-फैजाबाद समेत छह सीटों पर उम्मीदवारों का ऐलान किया है।भाजपा ने वाराणसी स्नातक क्षेत्र से केदार नाथ सिंह, मेरठ स्नातक क्षेत्र से दिनेश गोयल, इलाहाबाद-झांसी स्नातक क्षेत्र से अशोक कुमार राठौर, वाराणसी शिक्षक क्षेत्र से डॉ. प्रमोद मिश्रा, आगरा शिक्षक क्षेत्र से इंजीनियर हरि किशोर तिवारी और गोरखपुर-फैजाबाद शिक्षक क्षेत्र से ध्रुव त्रिपाठी को प्रत्याशी बनाया है। पढ़ें पूरी खबर
झांसी की सुखनई नदी में नहाने के गए एक ही परिवार के पांच लोगों की मौत
झांसी के रानीपुर इलाके में एक दर्दनाक घटना सामने आई है, जहां सुखनई नदी में नहाने गए पांच युवक डूब गए। सभी को गोताखोरों की मदद से नदी से बाहर निकाला गया और तत्काल अस्पताल ले जाया गया। हालांकि, डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।
प्राप्त जानकारी के अनुसार, घटना रानीपुर के देवी सिंह पुरा गांव की है। यह सभी युवक एक ही परिवार से ताल्लुक रखते थे। पांचों की मौत की खबर से परिजनों में गहरा शोक छा गया और कोहराम मच गया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और मामले की जांच शुरू कर दी है। इस घटना ने पूरे इलाके को झकझोर कर रख दिया है। पढ़ें पूरी खबर
आईएएस से इस्तीफे के बाद अब सियासी अखाड़े में उतरेंगी दिव्या मित्तल
भारतीय प्रशासनिक सेवा से इस्तीफा देने के बाद पूर्व आईएएस अधिकारी दिव्या मित्तल ने अपने अगले कदम का खुलासा कर दिया है। उन्होंने राजनीति में सक्रिय होने का फैसला किया है। हालांकि, फिलहाल वह किसी राजनीतिक दल में शामिल नहीं होंगी।
उनका कहना है कि वह उत्तर प्रदेश में ही सक्रिय रहेंगी। जनता के साथ मिलकर आगे की राह तय करेंगी। मंगलवार को एक्स पर एक वीडियो जारी करके उन्होंने न सिर्फ यह जानकरी साझा की, बल्कि, सरकार और नौकरशाही पर भी सवाल उठाए। पढ़ें पूरी खबर
अब पीछे बैठने वाले के लिए भी लगाना हुआ अनिवार्य
अब बाइक पर पीछे बैठने वाले ने हेलमेट नहीं लगाया तो वाहन का ऑनलाइन चालान कटेगा। ई चालान की अब जो नई व्यवस्था लागू होगी उसमें यह विकल्प रहेगा जिससे चालान किए जाएंगे। पहले सिर्फ बाइक चालक के हेलमेट न लगाने पर चालान काटने का प्रावधान था।
काफी समय पहले से बाइक के सहयात्री को भी हेलमेट अनिवार्य किया जा चुका है, जिससे हादसों में लोगों की जान बच सके। मगर बाइक सवार इसका उल्लंघन करते हैं। पर, अब नई व्यवस्था में सहयात्री को भी हेलमेट आवश्यक रूप से लगाना होगा।
वर्तमान में यातायात विभाग चालान प्रणाली को अपडेट कर रहा है, जिसमें सहयात्री के हेलमेट न लगाने पर चालान की व्यवस्था होगी। एक निश्चित राशि का भुगतान वाहन स्वामी को करना होगा। ये चालान एप और आईटीएमएस के कैमरों से किए जा सकेंगे। वहीं, फोटो क्लिक करके भी चालान हो सकेंगे। पढ़ें पूरी खबर
सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में नहीं हो सकी बहस
यूपी के सुल्तानपुर में मंगलवार को सांसद राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि मामले में अंतिम बहस नहीं हो सकी। अधिवक्ताओं के शोक प्रस्ताव के चलते न्यायिक कार्य प्रभावित रहा। एमपी-एमएलए मजिस्ट्रेट शुभम वर्मा की अदालत ने अब शेष बहस के लिए एक अक्तूबर की तारीख नियत की है। मामला केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह के खिलाफ कथित आपत्तिजनक टिप्पणी से जुड़ा है। पढ़ें पूरी खबर
नीला ड्रम केस, फल काटने के बहाने चाकू खरीदा
मेरठ के बहुचर्चित सौरभ हत्याकांड में फैसला बुधवार को आने की संभावना है। अभियोजन पक्ष ने अदालत में 22 गवाहों के बयान और वैज्ञानिक साक्ष्य पेश किए हैं। गवाहों के बयानों में हत्या से पहले चाकू और उस्तरा खरीदने, 1200 लीटर का नीला ड्रम लेने, सीमेंट खरीदने, दवा लेने और घटना के बाद आरोपियों के घूमने तक की कड़ियों का उल्लेख किया गया है। पढ़ें पूरी खबर