सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP Big News: Workers to Receive ₹5 Lakh Security Insurance; Businessman Jumps from 11th Floor; Elephant Kills

UP Big News: श्रमिकों को मिलेगा 5 लाख का सुरक्षा बीमा; कारोबारी 11वीं मंजिल से कूदा, हाथी ने महिला को मार डाला

डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 01 May 2026 05:50 PM IST
विज्ञापन
सार

UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।

UP Big News: Workers to Receive ₹5 Lakh Security Insurance; Businessman Jumps from 11th Floor; Elephant Kills
UP Big News - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।

Trending Videos

UP Big News: Workers to Receive ₹5 Lakh Security Insurance; Businessman Jumps from 11th Floor; Elephant Kills
सीएम योगी आदित्यनाथ - फोटो : UP Gov YT Channel

योगी बोले- श्रमिक दूसरों के घर में इज्जत घर बनाते थे

राजधानी लखनऊ में शुक्रवार को श्रमवीर गौरव समारोह 2026 का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर सीएम योगी आदित्यनाथ ने श्रमिक कल्याण की विभिन्न योजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया। इस मौके पर सीएम ने श्रमिकों को प्रमाणपत्र और टूल किट देकर सम्मानित किया। कार्यक्रम इंदिरा गांधी प्रतिष्ठान में आयोजित हुआ। पढ़ें पूरी खबर 

विज्ञापन
विज्ञापन

UP Big News: Workers to Receive ₹5 Lakh Security Insurance; Businessman Jumps from 11th Floor; Elephant Kills
पत्नी संग कारोबारी प्रबल। फाइल फोटो - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

रियल एस्टेट कारोबारी 11वीं मंजिल से कूदा, IPL सट्टे में लाखों हारे

लखनऊ में आईपीएल में सट्टा खेलकर लाखों रुपये गंवाने से आहत रियल एस्टेट कारोबारी ने बृहस्पतिवार रात कुर्सी रोड स्थित जनेश्वर इन्क्लेव की 11वीं मंजिल से कूदकर आत्महत्या कर ली। घटना से परिसर में सनसनी फैल गई। पुलिस ने घायल को ट्रॉमा सेंटर भिजवाया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। मौके से सुसाइड नोट भी बरामद हुआ है, जिसमें सट्टे में नुकसान का जिक्र बताया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Workers to Receive ₹5 Lakh Security Insurance; Businessman Jumps from 11th Floor; Elephant Kills
बिजनौर - फोटो : अमर उजाला

दूध लेने जा रही महिला पर हाथी का हमला, मौके पर मौत, दो घंटे बाद पहुंचा वन विभाग

बिजनौर जिले के मंडावली क्षेत्र में शुक्रवार सुबह दर्दनाक घटना सामने आई, जहां दूध लेने जा रही एक महिला पर हाथी ने हमला कर दिया। हमले में महिला की मौके पर ही मौत हो गई। घटना से गांव में दहशत का माहौल है।  पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Workers to Receive ₹5 Lakh Security Insurance; Businessman Jumps from 11th Floor; Elephant Kills
राहुल गांधी, नेता कांग्रेस - फोटो : ANI

राहुल गांधी को हाईकोर्ट से मिली बड़ी राहत

इलाहाबाद हाईकोर्ट ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और रायबरेली से कांग्रेस सांसद राहुल गांधी को एक बड़े कानूनी मामले में बड़ी राहत दी है। जस्टिस विक्रम डी चौहान की एकल पीठ ने राहुल गांधी के खिलाफ 'इंडियन स्टेट' से लड़ाई वाले विवादित बयान को लेकर दाखिल याचिका को शुक्रवार को खारिज कर दिया। कोर्ट के इस फैसले के बाद अब इस मामले में न तो मुकदमा दर्ज होगा और न ही कोई कानूनी कार्यवाही चलेगी। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Workers to Receive ₹5 Lakh Security Insurance; Businessman Jumps from 11th Floor; Elephant Kills
अखिलेश का योगी पर तंज। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

अखिलेश का योगी को जवाब, बोले- असली गिरगिट तो मुख्यमंत्री खुद हैं

लखनऊ में शुक्रवार को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर समाजवादी पार्टी के प्रदेश कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में अखिलेश यादव ने प्रदेशवासियों को शुभकामनाएं दीं और सामाजिक एकता पर जोर दिया। उन्होंने कहा कि वर्तमान समय चुनौतीपूर्ण है और समाज को मिलकर आगे बढ़ने की जरूरत है।

इस दौरान लुम्बिनी, सारनाथ और कुशीनगर के विकास के संकल्प को भी दोहराया गया। इस दौरान उन्होंने सीएम योगी के गिरगिट वाले बयान पर पलटवार किया। उन्होंने कहा कि मुख्यमंत्री खुद असली गिरगिट हैं, जो नारी वंदन को नारा बनना चाहते हैं। वो बार-बार राजनीतिक परिस्थितियों के अनुसार बयान देते हैं। अब इनके सत्ता से जाने के दिन आ गए हैं। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Workers to Receive ₹5 Lakh Security Insurance; Businessman Jumps from 11th Floor; Elephant Kills
Noida International Airport - फोटो : x/Noida International Airport

नोएडा अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डे पर 15 जून से शुरू होंगी उड़ानें, शुरुआत में 17 फ्लाइट्स उड़ेंगी

नोएडा इंटरनेशनल एयरपोर्ट ने शुक्रवार को आधिकारिक घोषणा करते हुए जानकारी दी है कि यहां से 15 जून 2026 से व्यावसायिक विमान सेवाएं शुरू होंगी। पहली कमर्शियल फ्लाइट इंडिगो द्वारा संचालित की जाएगी। इसके तुरंत बाद अकासा एयर और एयर इंडिया एक्सप्रेस भी अपनी सेवाएं शुरू करेंगे। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Workers to Receive ₹5 Lakh Security Insurance; Businessman Jumps from 11th Floor; Elephant Kills
शाहजहांपुर में पलटी यात्रियों से भरी बस - फोटो : अमर उजाला

60 यात्रियों से भरी बस पलटी, बुद्ध पूर्णिमा पर जा रहे थे गंगा नहाने; 25 भर्ती

यूपी के हरपालपुर से 60 यात्रियों को बैठाकर फर्रुखाबाद आ रही प्राइवेट बस शाहजहांपुर के अल्लाहगंज थाना क्षेत्र में गांव रघुनाथपुर के पास शुक्रवार को ओवरटेक करने के दौरान पलट गई। इससे 25 यात्री घायल हो गए। इनमें 11 को लोहिया अस्पताल में भर्ती कराया गया। अन्य वहीं उपचार हुआ। बस में सवार अधिकांश यात्री बुद्ध पूर्णिमा के चलते पांचाल घाट पर गंगा स्नान करने जा रहे थे। पढ़ें पूरी खबर

UP Big News: Workers to Receive ₹5 Lakh Security Insurance; Businessman Jumps from 11th Floor; Elephant Kills
समीर खान और तुषार - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

ATS का खुलासा, संदिग्धों को पांच हिंदू नेताओं की करनी थी हत्या

पाकिस्तानी अपराधी शहजाद भट्टी और आईएसआई के संपर्क में रहने वाले संदिग्ध आतंकी भारत में बड़ी वारदात को अंजाम देने वाले थे। ये पांच हिंदूवादी नेताओं शहजाद भट्टी ने हिंदूवादी नेताओं की गला रेतकर हत्या करने की साजिश रच रहे थे। इन सभी के घरों पर भी ग्रेनेड से हमला करना था। एटीएस की जांच में इसका खुलासा हुआ है। आज से एटीएस आरोपियों को कस्टडी रिमांड पर लेकर और गहनता से पूछताछ में जुटी है। पढ़ें पूरी खबर

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed