सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Labour Day: Workers Honoured at Parag Factory; Minister Dharampal Singh States—"Our Workers Are the Cornerston

श्रमिक दिवस: पराग फैक्ट्री में श्रमिक सम्मान, मंत्री धर्मपाल सिंह बोले- लक्ष्य की आधारशिला हैं हमारे श्रमिक

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Fri, 01 May 2026 06:07 PM IST
विज्ञापन
सार

श्रमिक दिवस पर पराग फैक्ट्री में श्रमिकों को सम्मानित किया गया। मंत्री धर्मपाल सिंह ने कहा कि श्रमिक प्रदेश की अर्थव्यस्था की मजबूत नींव हैं। उन्होंने दुग्ध उत्पादन बढ़ाने, आधुनिक तकनीक अपनाने और गुणवत्ता बनाए रखने पर जोर दिया, साथ ही श्रमिकों के कौशल विकास और कल्याण को आवश्यक बताया।

Labour Day: Workers Honoured at Parag Factory; Minister Dharampal Singh States—"Our Workers Are the Cornerston
पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
विज्ञापन

विस्तार

अंतरराष्ट्रीय श्रमिक दिवस के अवसर पर चक गंजरिया स्थित पराग फैक्ट्री में आयोजित कार्यक्रम में उत्तर प्रदेश के पशुधन एवं दुग्ध विकास मंत्री धर्मपाल सिंह ने श्रमिकों को सम्मानित करते हुए कहा कि प्रदेश को वन ट्रिलियन डॉलर इकोनॉमी बनाने के लक्ष्य की मजबूत आधारशिला हमारे श्रमिक हैं। 

Trending Videos


उन्होंने कहा कि किसी भी अर्थव्यवस्था की प्रगति श्रमिकों के बिना संभव नहीं है। इस दौरान मंत्री ने श्रमिकों के साथ बैठकर भोजन किया और सभी से पराग को परिवार मानकर प्रेम, सद्भाव और उत्साह के साथ कार्य करने की अपील की।

विज्ञापन
विज्ञापन

 

Labour Day: Workers Honoured at Parag Factory; Minister Dharampal Singh States—"Our Workers Are the Cornerston
मंत्री धर्मपाल सिंह संबोधित करते हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

'श्रमिकों के बिना कोई भी अर्थव्यवस्था आगे नहीं बढ़ सकती'

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए मंत्री ने कहा कि औद्योगिक और दुग्ध विकास में श्रमिकों की भूमिका अत्यंत महत्वपूर्ण है। उनके परिश्रम और समर्पण से ही उत्पादन में निरंतर वृद्धि संभव हो पाती है। उन्होंने दुग्ध उत्पादन क्षमता बढ़ाने और इसे नई ऊंचाइयों तक पहुंचाने के लिए सभी को मिलकर कार्य करने का आह्वान किया।

 

Labour Day: Workers Honoured at Parag Factory; Minister Dharampal Singh States—"Our Workers Are the Cornerston
मंत्री धर्मपाल सिंह बैठे हुए। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

'आधुनिक तकनीक और दक्षता से दुग्ध उत्पादन में बढ़ोतरी संभव'

श्री सिंह ने कहा कि आधुनिक तकनीकों के उपयोग और श्रमिकों के कौशल विकास से उत्पादन में उल्लेखनीय वृद्धि होगी, जिससे प्रदेश की अर्थव्यवस्था मजबूत होगी। ‘पराग’ ब्रांड की सराहना करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी सफलता में श्रमिकों का योगदान अत्यंत महत्वपूर्ण है।

निरीक्षण के दौरान मंत्री ने निर्देश दिए कि दुग्ध प्लांट पूरी क्षमता से संचालित किए जाएं, गुणवत्ता मानकों का कड़ाई से पालन हो और नए उत्पाद शीघ्र बाजार में लाए जाएं। उन्होंने दूध में मिलावट पर सख्त कार्रवाई की चेतावनी भी दी।

 

'कौशल विकास और कल्याण पर जोर दिया'

अपर मुख्य सचिव मुकेश कुमार मेश्राम ने भी श्रमिकों को संस्था की रीढ़ बताते हुए उनके कौशल विकास और कल्याण पर जोर दिया। कार्यक्रम में प्रबंध निदेशक वैभव श्रीवास्तव सहित बड़ी संख्या में अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे तथा कई श्रमिकों को सम्मानित किया गया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed