UP Big News: योगी बोले- ये चोरी का नया मॉडल, अखिलेश बोले- कुछ जाति वालों का ही एनकाउंटर हो रहा; 50 घर जले
UP Big News: उत्तर प्रदेश में आज दिनभर राजनीति से लेकर प्रशासन, अपराध, विकास, शिक्षा, स्वास्थ्य और मौसम तक कई अहम घटनाएं सामने आईं। राज्य के अलग-अलग जिलों से जुड़ी कई बड़ी खबरें सुर्खियों में रहीं, जिनका सीधा असर आम जनता की जिंदगी पर पड़ता है। आइए एक ही खबर में पढ़ते हैं, उत्तर प्रदेश की आज की सबसे बड़ी और अहम खबरें।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
UP Big News: हम आपके लिए उत्तर प्रदेश से जुड़ी दिनभर की सभी प्रमुख और अहम खबरों का संक्षिप्त, लेकिन प्रभावी सार लेकर आए हैं। हालांकि 'पूरी खबर पढ़े' पर क्लिक करके आप उस खबर को विस्तृत रूप में पढ़ सकते हैं। यहां प्रदेश से लेकर जिला स्तर तक की घटनाओं के बारे में तथ्यात्मक और सटीक जानकारी आपको मिलेगी। राज्य में क्या बदला? कहां क्या हुआ? कौन-सी खबरें सुर्खियां बनीं? सब कुछ एक ही जगह पर पढ़ सकते हैं। आइए, आज की उत्तर प्रदेश की बड़ी खबरों पर विस्तार से नजर डालते हैं।
योगी बोले- ढाई करोड़ की कार से चलने वाला नगर निगम का 45 रुपये का गमला चुराकर ले गया
सीएम योगी ने लखनऊ नगर निगम के एक समारोह में सरकारी संपत्ति को नुकसान पहु्ंचाने वालों पर तंज कसा। उन्होंने कहा, ढाई करोड़ की कार में चलने वाले नगर निगम का 45 रुपये का गमला चुराकर ले जाते हैं। सीसीटीवी कैमरे से इस तरह की चोरी की घटना देखी। पढ़ें पूरी खबर
अखिलेश बोले- यूपी में सरकार अपनी धाक जमाने के लिए फेक एनकाउंटर करा रही
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने मंगलवार को सपा कार्यालय में प्रेसवार्ता की। इस दौरान उन्होंने भाजपा जमकर बोला। पुलिस की कार्यशैली भी सवाल उठाए। कहा कि आजकल फेक एनकाउंटर की खबरें काफी सुनने को आ रही हैं। कई परिवारों ने इस बारे में खुलकर बात की है। पढ़ें पूरी खबर
‘120 की रफ्तार बनी काल’, एक्सप्रेसवे पर बिछीं लाशें
उन्नाव जिले में लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर मंगलवार सुबह करीब पांच बजे एक दर्दनाक हादसा हुआ। दिल्ली से गोरखपुर जा रही एक प्राइवेट स्लीपर बस अनियंत्रित होकर पलट गई। हादसे की भयावहता का अंदाजा इसी बात से लगाया जा सकता है कि पलटने के बाद बस लगभग 100 मीटर तक सड़क पर घिसटती चली गई।
इस हादसे में एक दरोगा समेत सात यात्रियों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन पुलिसकर्मियों सहित 24 यात्री गंभीर रूप से घायल हो गए। स्लीपर बस में कुल 52 यात्री सवार थे। तेज रफ्तार होने के कारण चालक नियंत्रण खो बैठा और बस पुलिया से टकराने के बाद पलट गई। पढ़ें पूरी खबर
लखनऊ में विवादित ढांचे के पास पुलिस फोर्स तैनात, हनुमान चालीसा पढ़ने की हुई थी कोशिश
मलिहाबाद के कसमंडी कलां गांव में बड़े मंगल को देखते हुए प्रशासन विवादित ढांचों की सुरक्षा बढ़ाते हुए बागों में पुलिस कर्मी तैनात किए हैं। साथ ही ढांचों के पास जाने से पूर्ण रूप से रोक लगा दी है। बीते शनिवार को सुहेलदेव आर्मी के राष्ट्रीय अध्यक्ष योगेश पासी शाम लगभग साढ़े छह बजे दो पुराने ढांचे के पहुंच कर हनुमान चालीसा पढ़ने की कोशिश की थी। पढ़ें पूरी खबर
लखीमपुर खीरी के कारीबरेडी गांव में लगी भीषण आग, 50 घर जले, पांच मवेशी मरे
लखीमपुर खीरी जिले के मितौली तहसील क्षेत्र के कारीबरेडी गांव में सोमवार रात भीषण आग लग गई। इस अग्निकांड में करीब 50 घर जल गए, जिससे ग्रामीणों को लाखों रुपये का नुकसान हुआ है। आग से पांच मवेशी जलकर मर गए। पढ़ें पूरी खबर
28 मई को मनाई जाएगी बकरीद, पुराने लखनऊ में छाई रौनक
राजधानी लखनऊ में ईद-उल-अजहा (बकरीद) का पर्व 28 मई को मनाया जाएगा। मुस्लिम समुदाय में इसे लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। जहां बाजारों में बकरों की मंडी लगने लगी है। वहीं मस्जिदों और ईदगाहों में साफ-सफाई व व्यवस्थाओं को अंतिम रूप दिया जा रहा है। पढ़ें पूरी खबर
रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.