{"_id":"6a15997f92c0d328090023b2","slug":"video-video-19-ghata-sa-athhara-ma-gava-jamana-para-paugdha-ebsa-lina-bhashhanae-garama-ma-fata-garamanae-ka-gasasa-2026-05-26","type":"video","status":"publish","title_hn":"Video: 19 घंटे से अंधेरे में गांव, जमीन पर पड़ी एबीसी लाइन; भीषण गर्मी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Video: 19 घंटे से अंधेरे में गांव, जमीन पर पड़ी एबीसी लाइन; भीषण गर्मी में फूटा ग्रामीणों का गुस्सा
जैंती खेड़ा उपकेंद्र अंतर्गत चन्द्रावल फीडर के नटकुर मजरा गहीलर में बीती रात आई तेज आंधी और तूफान ने बिजली व्यवस्था की पोल खोल दी। तेज हवा के चलते एबीसी लाइन पोल से टूटकर जमीन पर गिर गई, जिसके बाद गांव के एक दर्जन से अधिक घरों की विद्युत सप्लाई ठप हो गई।
हालात यह हैं कि बीती रात करीब 9 बजे से गुल हुई बिजली 19 घंटे बाद भी बहाल नहीं हो सकी। भीषण गर्मी में ग्रामीणों का जीना मुहाल हो गया है। घरों में पंखे, कूलर और अन्य उपकरण बंद पड़े हैं, जबकि बच्चे, बुजुर्ग और महिलाएं उमस भरी गर्मी से बेहाल हैं।
ग्रामीणों का आरोप है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मौके पर नहीं पहुंचे। जमीन पर पड़ी एबीसी लाइन से हादसे का खतरा भी बना हुआ है, लेकिन विभाग पूरी तरह बेपरवाह नजर आ रहा है। लगातार बिजली संकट से नाराज ग्रामीणों में भारी आक्रोश है।
एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें
अमर उजाला प्रीमियम वीडियो सिर्फ सब्सक्राइबर्स के लिए उपलब्ध है
प्रीमियम वीडियो
सभी विशेष आलेख
फ्री इ-पेपर
सब्सक्राइब करें
Next Article
Disclaimer
हम डाटा संग्रह टूल्स, जैसे की कुकीज के माध्यम से आपकी जानकारी एकत्र करते हैं ताकि आपको बेहतर और व्यक्तिगत अनुभव प्रदान कर सकें और लक्षित विज्ञापन पेश कर सकें। अगर आप साइन-अप करते हैं, तो हम आपका ईमेल पता, फोन नंबर और अन्य विवरण पूरी तरह सुरक्षित तरीके से स्टोर करते हैं। आप कुकीज नीति पृष्ठ से अपनी कुकीज हटा सकते है और रजिस्टर्ड यूजर अपने प्रोफाइल पेज से अपना व्यक्तिगत डाटा हटा या एक्सपोर्ट कर सकते हैं। हमारी Cookies Policy, Privacy Policy और Terms & Conditions के बारे में पढ़ें और अपनी सहमति देने के लिए Agree पर क्लिक करें।