सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Akhilesh claims: BJP's central government will fall as soon as SP government is formed in UP, Rahul Gandhi had

अखिलेश का दावा: यूपी में सपा सरकार बनते ही गिर जाएगी भाजपा की केंद्र सरकार, राहुल गांधी ने भी कही थी ये बात

अमर उजाला नेटवर्क, लखनऊ Published by: रोहित मिश्र Updated Tue, 26 May 2026 08:04 PM IST
विज्ञापन
सार

Akhilesh Yadav: सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने बड़ा दावा करते हुए कहा कि यूपी में सपा सरकार बनती है 2027 में केंद्र सरकार बन जाएगी। 

Akhilesh claims: BJP's central government will fall as soon as SP government is formed in UP, Rahul Gandhi had
राहुल गांधी, अखिलेश यादव - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

सपा प्रमुख और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने कहा कि यूपी में सपा की सरकार बनने पर भाजपा की केंद्र सरकार गिर जाएगी। उनसे कांग्रेस नेता राहुल गांधी के एक साल के भीतर केंद्र सरकार गिर जाने संबंधी बयान पर सवाल पूछा गया था। साथ ही अखिलेश ने कहा कि प्रदेश में भाजपा सरकार के 10 साल में पीडीए (पिछड़ों, दलितों व अल्पसंख्यकों) पर अत्याचार की इंतहा हो गई है। सरकार ने बड़े पैमाने पर फर्जी एनकाउंटर कराए हैं। इनमें मारे गए 85 फीसदी लोग पीडीए समाज से हैं।

Trending Videos


अखिलेश यादव ने मंगलवार को प्रदेश सपा मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कांफ्रेंस में भाजपा सरकार के 10 साल में पीडीए वर्ग पर हुए अत्याचार के आंकड़ों की एक पुस्तिका जारी की। उन्होंने कहा कि भाजपा सरकार जब डगमगाने लगती है तो फर्जी एनकाउंटर कराती है। अपने भ्रष्टाचार पर पर्दा डालने के लिए फर्जी एनकाउंटर कराती है।
विज्ञापन
विज्ञापन




उन्होंने कहा कि पीडीए को डराकर उसका हक मारना चाहती है। कस्टोडियल डेथ भी एक तरह का फर्जी एनकाउंटर है, जिसमें भाजपा सरकार प्रदेश में नंबर एक पर है। फर्जी एनकाउंटर को सही साबित करने के लिए कुछ भ्रष्ट वकील मनगढ़ंत कनपुरिया किस्सा बनाते हैं और फिर वे अधिकारियों और सरकार को ही ब्लैकमेल करते हैं। इसमें संलिप्त पुलिस वालों को ये जरूर सोचना चाहिए कि सरकार अपने फायदे के लिए उन्हें अधिकारी से अपराधी बना रही है। इससे निवेश नहीं आता है। इसकी आड़ में पुलिस ने व्यापारियों से पैसे वसूले हैं। सपा प्रमुख ने कहा कि भाजपा सरकार डाटा छिपाती है।

विज्ञापन

कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर भी निशाना

इस अवसर पर अधिवक्ता गजेंद्र सिंह ने उत्तर प्रदेश में फर्जी एनकाउंटर पर मानवाधिकार रिपोर्ट साझा की। गाजीपुर के सपा नेता रमाशंकर राजभर ने राजभर समाज के युवाओं के फर्जी एनकाउंटर के लिए भाजपा सरकार को जिम्मेदार ठहराया। साथ ही कैबिनेट मंत्री ओमप्रकाश राजभर पर भी निशाना साधा। हरदोई के वीरेंद्र कुशवाहा ने अपनी बहन शिल्पी कुशवाहा की हत्या और परिवार के उत्पीड़न का मुद्दा उठाया।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed