{"_id":"6a291fbb34066d3c510acff5","slug":"up-bank-loan-of-25-lakh-swindled-using-forged-documents-two-accused-arrested-after-being-absconding-for-a-l-2026-06-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"UP: फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का बैंक लोन हड़पा, दो आरोपी गिरफ्तार; काफी समय थे फरार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
UP: फर्जी दस्तावेजों से 25 लाख का बैंक लोन हड़पा, दो आरोपी गिरफ्तार; काफी समय थे फरार
डिजिटल डेस्क, लखनऊ
Published by: Akash Dwivedi
Updated Wed, 10 Jun 2026 01:59 PM IST
विज्ञापन
सार
फर्जी दस्तावेजों के जरिए बैंक से 25 लाख रुपये का ऋण प्राप्त कर धोखाधड़ी करने के आरोप में दो व्यक्तियों को गिरफ्तार किया गया है। जांच में संपत्ति संबंधी कागजातों के दुरुपयोग और जालसाजी के प्रमाण मिले। मामले में आगे की जांच जारी है तथा अन्य संभावित आरोपियों की भूमिका भी खंगाली जा रही है।
दोनों आराेपियों को पकड़ा।
- फोटो : अमर उजाला नेटवर्क
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
विस्तार
आर्थिक अपराध अनुसंधान संगठन (ईओडब्ल्यू) ने फर्जी दस्तावेजों के आधार पर बैंक से 25 लाख रुपये का ऋण लेकर हड़पने और वर्षों से फरार चल रहे दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी ईओडब्ल्यू की विशेष टीम ने अलग-अलग स्थानों से की।
ईओडब्ल्यू से प्राप्त जानकारी के अनुसार वर्ष 2018 में आरोपियों ने एक महिला की संपत्ति के मूल बैनामे का दुरुपयोग कर धोखाधड़ी की साजिश रची। आरोप है कि श्रीमती मंजू देवी के वृंदावन योजना स्थित मकान के मूल बैनामे की प्रति गुम होने के बाद उनकी जानकारी के बिना फर्जी दस्तावेज तैयार कर इलाहाबाद बैंक की कैसरबाग शाखा से 25 लाख रुपये की सीसी लिमिट स्वीकृत कराई गई और धनराशि हड़प ली गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
इस मामले में थाना बछरावां, रायबरेली में वर्ष 2020 में धोखाधड़ी, जालसाजी और फर्जी दस्तावेजों के उपयोग समेत विभिन्न धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया था। बाद में उच्च न्यायालय के आदेश पर मामले की विवेचना ईओडब्ल्यू को सौंपी गई। जांच के दौरान ईओडब्ल्यू ने पाया कि अरविंद सिंह और मोहम्मद सलीम इस धोखाधड़ी में शामिल थे। दोनों के खिलाफ पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर उनकी गिरफ्तारी के प्रयास लगातार किए जा रहे थे, लेकिन वे लंबे समय से फरार चल रहे थे।
ईओडब्ल्यू की टीम ने 9 जून 2026 को कार्रवाई करते हुए अरविंद सिंह को आलमबाग क्षेत्र तथा मोहम्मद सलीम को ठाकुरगंज क्षेत्र से गिरफ्तार कर लिया। दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी, जालसाजी, फर्जी दस्तावेज तैयार करने और आपराधिक षड्यंत्र रचने से संबंधित धाराओं में कार्रवाई की गई है। ईओडब्ल्यू अधिकारियों के अनुसार मामले में आगे की कानूनी कार्रवाई जारी है तथा आर्थिक अपराधों में शामिल अन्य व्यक्तियों की भूमिका की भी जांच की जा रही है।