सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   BJP leaders will pay obeisance at temples to mark completion of 12 years of Modi government

UP News: मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर भाजपा नेता मंदिरों में टेकेंगे माथा, प्रदेशभर में होगा पूजन-अर्चन

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 10 Jun 2026 09:39 AM IST
विज्ञापन
सार

केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष पूरे होने पर यूपी में भाजपा नेता मंदिरों में माथा टेकेंगे। सभी 403 विधानसभाओं में पूजन-अर्चन होगा। आगे पढ़ें पूरी खबर...

BJP leaders will pay obeisance at temples to mark completion of 12 years of Modi government
पीएम मोदी - फोटो : @ANI
विज्ञापन

विस्तार

केंद्र में मोदी सरकार के 12 वर्ष का कार्यकाल पूरा होने के अवसर पर संचालित अभियान के तहत बुधवार को भारतीय जनता पार्टी के नेता और कार्यकर्ता उत्तर प्रदेश के सभी 403 विधानसभा के किसी एक मंदिर में पूजा करेंगे। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के दीर्घायु होने की कामना करेंगे। 



भाजपा प्रदेश अध्यक्ष एवं केंद्रीय वित्त राज्य मंत्री पंकज चौधरी वाराणसी के काशी विश्वनाथ मंदिर में पूजन-अर्चन करेंगे। इससे पहले वह लहुराबीर के काशी अनाथालय में अनाथ बच्चों को वस्त्र व फल वितरित करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके अलावा पार्टी के सभी सांसद, विधायक, जिलाध्यक्ष व पदाधिकारी भी अपने-अपने क्षेत्र के मंदिर में जाकर माथा टेकेंगे। बता दें कि भाजपा 12 साल विश्वास के, विकास के, जनकल्याण के अभियान चला रही है। इसके तहत 14 जून तक जनसंपर्क करने का कार्यक्रम है। वहीं 14 से 16 जून तक जनकल्याण शिविर लगाए जाएंगे। तत्पश्चात 16 एवं 17 जून को जिला स्तर पर विकसित भारत संकल्प सम्मेलन होंगे। 
विज्ञापन
Trending Videos


इसके अलावा 21 जून तक केंद्र एवं राज्य सरकार की उपलब्धियों पर प्रदर्शनियां लगाने, प्राकृतिक खेती विषयक कार्यशालाओं का आयोजन होगा। 21 जून को अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर प्रदेश के सभी मंडलों में विशेष कार्यक्रम आयोजित किए जाएंगे।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed