सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   Yogi congratulated Modi for being longest serving PM of country

UP News: देश के सबसे अधिक समय तक पीएम रहने पर मोदी को योगी ने दी बधाई, लिखा- अविराम साधना नई गाथाएं लिखती रहे

अमर उजाला ब्यूरो, लखनऊ Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 10 Jun 2026 11:02 AM IST
विज्ञापन
सार

देश के सबसे अधिक समय तक प्रधानमंत्री रहने पर मोदी को सीएम योगी ने बधाई दी। उन्होंने एक्स पर लिखा कि आपकी यह अविराम साधना नई गाथाएं लिखती रहे। आगे पढ़ें पूरी खबर...

Yogi congratulated Modi for being longest serving PM of country
पीएम मोदी का स्वागत करते सीएम योगी (फाइल) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार

देश के सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री के रूप में कार्य करने वाले पीएम नरेंद्र मोदी को सीएम योगी आदित्यनाथ ने बधाई दी है। सीएम ने अपने सोशल मीडिया अकाउंट 'एक्स' पर पोस्ट करके लिखा कि 145 करोड़ भारतवासियों की सेवा, सुरक्षा और समृद्धि के लिए सतत समर्पित, अमृतकाल के सारथी प्रधानमंत्री को भारत के इतिहास में सबसे लंबी अवधि तक निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में सेवा देने वाले जननेता बनने पर हार्दिक बधाई। भारतीय लोकतंत्र का यह अभूतपूर्व कीर्तिमान संपूर्ण देशवासियों के विश्वास, स्नेह और आशीर्वाद की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

Trending Videos


सीएम ने लिखा कि इतिहास में ऐसे अवसर विरले ही दिखते हैं, जब कोई नेतृत्व केवल सरकार का नहीं, बल्कि एक युग की चेतना का प्रतीक बन जाता है। यह सम्मान उसी तप, त्याग, दूर दृष्टि और राष्ट्रनिष्ठा का अभिनंदन है, जिसने करोड़ों देशवासियों को 'विकसित भारत' के सपने से जोड़ा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने लिखा कि राष्ट्रसेवा को समर्पित आपकी यह अविराम साधना भारत की प्रगति, प्रतिष्ठा और पराक्रम की नई गाथाएं लिखती रहे। यही मंगलकामना है। गौरतलब है कि निर्वाचित प्रधानमंत्री के रूप में लगातार 4399 दिन पूरा करके पीएम मोदी सबसे लंबे समय तक प्रधानमंत्री रहने वाले नेता बन गए हैं।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed