सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Barabanki News ›   contract technician was beaten to death in minor dispute in Barabanki police are investigating

Barabanki News: मामूली विवाद में संविदाकर्मी टेक्नीशियन की पीट-पीटकर हत्या, पुलिस कर रही जांच

अमर उजाला नेटवर्क, बाराबंकी Published by: Bhupendra Singh Updated Wed, 10 Jun 2026 12:54 PM IST
विज्ञापन
सार

बाराबंकी में मामूली विवाद में संविदाकर्मी टेक्नीशियन की पीट-पीटकर हत्या कर दी गई। वह मौसी के घर रह रहा था। पुलिस मामले की जांच कर रही है। आगे पढ़ें पूरी खबर...

contract technician was beaten to death in minor dispute in Barabanki police are investigating
जानकारी देता मौसेरा भाई अखिलेश रावत। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार

यूपी के बाराबंकी में माती थाना क्षेत्र के मीरपुर मुजरा टाइकला गांव में मंगलवार रात संविदाकर्मी टेक्नीशियन दुर्गेश (21) की हत्या कर दी गई। उस पर शटरिंग की फंटी व ईंट से हमला किया गया। परिजनों ने इसे दुर्घटना दिखाने के लिए सबूत मिटाने का आरोप लगाया है।



बताया गया कि दुर्गेश 15 साल से मौसी संगीता के घर रहता था। मौसेरे भाई अखिलेश रावत ने बताया कि दुर्गेश विद्युत विभाग में टेक्नीशियन संविदा कर्मी के पद पर कार्यरत था। घटना की रात वह टावर का तार टूटने की सूचना पर श्रमिकों को बुलाने जा रहा था। 
विज्ञापन
विज्ञापन


घर से 300 मीटर पहले आजाद नगर माइनर पर कुछ लोग डीजे बजाकर सड़क पर डांस कर रहे थे। दुर्गेश ने उन्हें किनारे हटने को कहा। इसी करो लेकर विवाद हो गया। आरोपियों ने उसे बुरी तरह पीटा। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे एंबुलेंस से सीएचसी, देवा भेजा गया। वहां उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन


अखिलेश ने आजाद नगर के श्याम देव चौहान, अंकित, प्रमोद, प्यारे और राहुल चौहान पर हत्या का आरोप लगाया है। उसने प्रधान प्रतिनिधि की भूमिका भी संदिग्ध बताई है। मृतक दुर्गेश अविवाहित था। तीन भाइयों व एक बहन में सबसे बड़ा था।

अखिलेश का आरोप है कि प्रधान प्रतिनिधि ने परिजनों को सूचना नहीं दी। रात 2.00 बजे दुर्गेश के मोबाइल से सीएचसी प्रशासन ने परिजनों को घटना की जानकारी दी। माती थाना प्रभारी अजय कुमार सिंह ने बताया कि तहरीर के आधार पर जांच की जा रही है। जल्द ही आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

एप में पढ़ें

Followed