फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP announces members of its state working committee; meeting to be held on October 30 in the presence of

यूपी: भाजपा ने घोषित किए प्रदेश कार्यसमिति के सदस्य, 30 अक्तूबर को अमित शाह की मौजूदगी में कार्यसमिति की बैठक

Mon, 26 Oct 2026 07:05 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Mon, 26 Oct 2026 07:05 PM IST
सार

भारतीय जनता पार्टी ने उत्तर प्रदेश प्रदेश कार्यसमिति के सदस्यों और आमंत्रित सदस्यों की घोषणा कर दी है। यह घोषणा 30 अक्टूबर को प्रस्तावित कार्यसमिति बैठक से पहले हुई है। बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह की मौजूदगी प्रस्तावित है। पार्टी की आगामी संगठनात्मक गतिविधियों के लिहाज से यह बैठक महत्वपूर्ण होगी।

विज्ञापन
UP: BJP announces members of its state working committee; meeting to be held on October 30 in the presence of
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भारतीय जनता पार्टी, उत्तर प्रदेश ने प्रदेश कार्यसमिति-2026 के सदस्यों की सूची जारी कर दी है। प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी की ओर से जारी सूची में 548 कार्यसमिति सदस्य और 30 स्थायी आमंत्रित सदस्य शामिल हैं। यह घोषणा 30 और 31 अक्टूबर को लखनऊ में होने वाली प्रदेश कार्यसमिति की बैठक से पहले की गई है।

विज्ञापन


बैठक में केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के शामिल होने की संभावना है। इसमें मिशन-2027 के तहत संगठनात्मक तैयारियों और आगामी विधानसभा चुनाव की रणनीति पर चर्चा होने की उम्मीद है।

विज्ञापन

 

Trending Videos

स्थायी आमंत्रित सदस्यों में बड़े नेताओं के नाम

स्थायी आमंत्रित सदस्यों की सूची में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी, रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह, मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक के नाम शामिल हैं। इसके अलावा पूर्व राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ. मुरली मनोहर जोशी, केंद्रीय मंत्री हरदीप सिंह पुरी, बीएल वर्मा, कमलेश पासवान, जितिन प्रसाद और एसपी सिंह बघेल समेत कई वरिष्ठ नेताओं को भी जगह दी गई है। सूची में स्मृति ईरानी, रेखा वर्मा, हरीश द्विवेदी, डॉ. लक्ष्मीकांत बाजपेयी, मुख्तार अब्बास नकवी और साध्वी निरंजन ज्योति के नाम भी शामिल हैं।

 

विज्ञापन

क्षेत्र और जिलों के आधार पर सदस्यों को मिली जगह

548 सदस्यों वाली मुख्य सूची में पश्चिम, बृज, गोरखपुर समेत विभिन्न क्षेत्रों और जिलों के नेताओं को शामिल किया गया है। पश्चिम क्षेत्र के बागपत, बुलंदशहर, मुजफ्फरनगर, मेरठ, बिजनौर, हापुड़, रामपुर, शामली, संभल, सहारनपुर, नोएडा, अमरोहा और गाजियाबाद समेत कई जिलों के नेताओं को स्थान दिया गया है। वहीं, बृज क्षेत्र से आगरा, मथुरा, अलीगढ़, फिरोजाबाद और हाथरस समेत अन्य जिलों के नेताओं को शामिल किया गया है। गोरखपुर क्षेत्र से भी बड़ी संख्या में सदस्यों को कार्यसमिति में जगह मिली है।

 

विज्ञापन

मिशन-2027 की तैयारियों पर रहेगा फोकस

प्रदेश कार्यसमिति की सूची जारी होने के बाद अब सभी की नजर 30 और 31 अक्टूबर को होने वाली बैठक पर है। इसमें संगठन को मजबूत करने, कार्यकर्ताओं की भूमिका और आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों पर मंथन होने की उम्मीद है। नई कार्यसमिति को पार्टी के संगठनात्मक विस्तार और चुनावी तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed