फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: BJP announces new state teams for Kisan and SC Morchas; here’s who got the responsibility—read the full li

यूपी: भाजपा की एससी मोर्चा की नई प्रदेश टीम घोषित, पूर्व मंत्री के बेटे को बनाया उपाध्यक्ष; पढ़िए पूरी लिस्ट

Thu, 01 Oct 2026 06:32 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Thu, 01 Oct 2026 06:32 PM IST
सार

भाजपा उत्तर प्रदेश ने किसान मोर्चा और अनुसूचित जाति मोर्चा की नई प्रदेश टीम घोषित की है। दोनों मोर्चों में 43-43 पदाधिकारियों को जिम्मेदारी दी गई है। किसान मोर्चा की कमान देवेंद्र सिंह चौधरी और एससी मोर्चा की जिम्मेदारी अशोक रावत को मिली है। क्षेत्रीय स्तर पर भी नियुक्तियां की गई हैं।

विज्ञापन
UP: BJP announces new state teams for Kisan and SC Morchas; here’s who got the responsibility—read the full li
यूपी बीजेपी प्रदेश अध्यक्ष पंकज चौधरी - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

भाजपा ने उत्तर प्रदेश अनुसूचित जाति (एससी) मोर्चा की नई प्रदेश टीम का ऐलान कर दिया है। नई टीम में मोहनलालगंज के पूर्व सांसद और पूर्व केंद्रीय राज्यमंत्री कौशल किशोर के बेटे विकास किशोर को प्रदेश उपाध्यक्ष बनाया गया है। कौशल किशोर हाल में सरकार और संगठन के कामकाज को लेकर अपनी बात सार्वजनिक रूप से रख चुके हैं।

विज्ञापन


विकास किशोर के साथ 11 अन्य नेताओं को भी प्रदेश उपाध्यक्ष की जिम्मेदारी दी गई है। इनमें अनूप वाल्मीकि, अशोक सोनकर, बाबूलाल भंवरा, चरन सिंह लिसाड़ी, भगवती प्रसाद, नंद किशोर कनौजिया, अभिषेक सागर, नरेंद्र महन्धा, हरीराम रावत, आदेश कोरी और अनिता सिद्धार्थ शामिल हैं।
विज्ञापन


नई प्रदेश टीम में चार प्रदेश महामंत्री भी बनाए गए हैं। पार्टी ने पुष्पेंद्र पासी, आलोक कुमार, कमलेश जाटव और परदेशी रविदास को यह जिम्मेदारी सौंपी है। इसके अलावा प्रदेश संगठन में 12 प्रदेश मंत्री और अन्य पदाधिकारियों को भी शामिल किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन


संगठनात्मक विस्तार के तहत भाजपा एससी मोर्चे के सभी छह क्षेत्रों के अध्यक्षों की भी नियुक्ति की गई है। इनमें पश्चिम क्षेत्र में अखिल कुमार, ब्रज में विशाल वाल्मीकि, कानपुर में सलील श्रीवास्तव, अवध में अरुण रावत, काशी में शैलेश राम और गोरखपुर क्षेत्र में विजय सोनकर को जिम्मेदारी दी गई है। नई टीम में संगठन के विभिन्न पदों पर जिम्मेदारियां देकर प्रदेश स्तर पर एससी मोर्चे के संगठनात्मक ढांचे का विस्तार किया गया है। पढ़िए पूरी लिस्ट

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed