फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Lucknow News ›   UP: Body of drone innovator found in Lucknow hotel; suspected heart attack; door was locked from the inside.

UP: लखनऊ के होटल में ड्रोन इनोवेटर का शव मिला, हार्ट अटैक से मौत की आशंका; दरवाजा अंदर से बंद था

Tue, 14 Jul 2026 05:52 PM IST
Akash Dwivedi डिजिटल डेस्क, लखनऊ
डिजिटल डेस्क, लखनऊ Published by: Akash Dwivedi Updated Tue, 14 Jul 2026 05:52 PM IST
सार

लखनऊ के गोमतीनगर स्थित नोवाटेल होटल में 22 वर्षीय ड्रोन इनोवेटर राहुल का शव कमरे से मिला। कमरा अंदर से बंद था और प्रारंभिक जांच में हार्ट अटैक की आशंका जताई गई है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज व अन्य साक्ष्यों की जांच कर रही है। मौत का कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट से स्पष्ट होगा।

विज्ञापन
UP: Body of drone innovator found in Lucknow hotel; suspected heart attack; door was locked from the inside.
ड्रोन इनोवेटर राहुल - फाइल फोटो। - फोटो : अमर उजाला नेटवर्क

विस्तार

महाराजगंज निवासी 22 वर्षीय ड्रोन इनोवेटर एवं वैज्ञानिक राहुल का शव सोमवार को राजधानी के गोमतीनगर स्थित नोवाटेल होटल के एक कमरे में मिला। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और कमरे का दरवाजा खुलवाकर शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।

विज्ञापन




पुलिस के अनुसार, होटल का कमरा अंदर से बंद था। प्रारंभिक जांच में किसी प्रकार के संघर्ष या बाहरी हस्तक्षेप के संकेत नहीं मिले हैं। प्रथम दृष्टया हार्ट अटैक से मौत की आशंका जताई जा रही है, हालांकि मौत का वास्तविक कारण पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट होगा।
विज्ञापन


घटना की सूचना राहुल के परिजनों को दे दी गई है। पुलिस ने आवश्यक कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है और होटल के कर्मचारियों से पूछताछ के साथ सीसीटीवी फुटेज भी खंगाले जा रहे हैं। कमरे से मिले अन्य साक्ष्यों की भी जांच की जा रही है। पुलिस का कहना है कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट और जांच के आधार पर आगे की कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल मौत के कारणों को लेकर किसी निष्कर्ष पर पहुंचना जल्दबाजी होगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed