UP: राजधानी में एक घंटे हुई जमकर बारिश, कई इलाकों में जलभराव, घरों में घुसा पानी; रोड पर लगा जाम
लखनऊ में डेढ़ घंटे की मूसलाधार बारिश से कई इलाकों में जलभराव हो गया। गोमतीनगर और मदेयगंज समेत कई स्थानों पर सड़कें डूब गईं तथा कुछ घरों में भी पानी घुस गया। यातायात प्रभावित रहा, हालांकि बारिश से उमस और गर्मी से लोगों को राहत मिली।
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विस्तार
राजधानी में मंगलवार दोपहर अचानक मौसम का मिजाज बदल गया और करीब एक घंटे तक हुई मूसलाधार बारिश ने शहर की व्यवस्थाओं की पोल खोल दी। दोपहर करीब तीन बजे शुरू हुई तेज बारिश शाम तक जारी रही, जिससे कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव हो गया और निचले इलाकों में लोगों के घरों तक पानी पहुंच गया।
#WATCH लखनऊ, उत्तर प्रदेश: शहर के कई हिस्सों में तेज बारिश हुई। pic.twitter.com/T8QTGdZTbz
— ANI_HindiNews (@AHindinews) July 14, 2026
गोमतीनगर स्थित डॉ. राम मनोहर लोहिया आयुर्विज्ञान संस्थान के मुख्य प्रवेश द्वार के बाहर सड़क पर पानी भर गया। यहां नाले का पानी भी सड़क पर जमा होने से आवाजाही प्रभावित रही। स्थानीय लोगों का कहना है कि हर वर्ष थोड़ी सी बारिश में भी इस क्षेत्र में जलभराव की समस्या खड़ी हो जाती है।
जलभराव के बीच आवाजाही करनी पड़ी
मड़ियाव के मदेयगंज क्षेत्र में शिया पीजी कॉलेज के पास सड़क का गंदा पानी घरों में घुस गया, जिससे लोगों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। कई स्थानों पर वाहन रेंगते नजर आए और राहगीरों को जलभराव के बीच आवाजाही करनी पड़ी।
बारिश से पिछले तीन दिनों से पड़ रही उमस और भीषण गर्मी से लोगों को राहत जरूर मिली। मंगलवार को शहर का अधिकतम तापमान 36 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि न्यूनतम तापमान 29 डिग्री सेल्सियस के आसपास रहने का अनुमान है।